मान्यता है कि बच्चों की तस्वीर लगाते वक्त वास्तु के नियमों को मानने से आपके घर में प्यार और खुशियों भरा माहौल बना रहता है। चलिए जानते हैं कि घर में बच्चों की तस्वीरें कहां लगानी चाहिए।
आपके घर की पश्चिम दिशा का संबंध संतान और क्रिएटिविटी से होता है। इस दिशा में बच्चों की तस्वीरें लगाना बहुत शुभ माना जाता है। यहां उनकी फोटो लगाने से वे पढ़ाई में तेज बनते हैं और अपने जीवन में सदैव आगे बढ़ते हैं।
वास्तु के मुताबिक घर में इकलौते बेटे की तस्वीर दक्षिण दिशा की दीवार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपका बेटा जल्द ही जिम्मेदार बनता है और पूरे परिवार को अकेले संभालने की हिम्मत उसके अंदर आती है।
पूर्व दिशा में अपनी संतान की फोटो लगाने से आपका बच्चा तेज और ओजस्वी बनता है। जीवन में सफल मुकाम बनाता है और ईश्वर की कृपा सदैव उस पर बनी रहती है।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में आपको बच्चों की वह तस्वीर लगानी चाहिए। जिसमें आप भी अपने बच्चों के साथ मौजूद हों। दरअसल, इस दिशा में फैमिली फोटो लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
यहां फैमिली फोटो लगाने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं और सभी लोगों के बीच में एकता और मधुर संबंध बने रहते हैं।
यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।