हर व्यक्ति जीवन में सुख-शांति चाहता है। कई बार लग्जरी लाइफ होने के बाद भी घर में मानसिक तनाव का माहौल रहता है। परिवार में हर दिन होने वाली कलह व्यक्ति को अंदर ही अंदर तोड़ती रहती है। जिससे व्यक्ति की हर तरह से ग्रोथ रूक जाती है। वास्तु शास्त्र में पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों से घर में खुशहाली का आगमन होता है। जानें घर की सुख-शांति के लिए वास्तु उपाय-
वास्तु के अनुसार चावल, घी, चीनी आदि को किचन में ऊपर वाली शेल्फ में रखना चाहिए। तेल, काली दाल, काले तिल आदि नीचे वाली शेल्फ में रखना ठीक रहता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है।
वास्तु के अनुसार, घर में सुख-शांति के लिए अगर घर की रसोई में आटा एवं सरसों का तेल एक साथ रखा है तो उसे हटा देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व से उत्तर पूर्व दिशा के मध्य में कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट रख दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आने की मान्यता है।
वास्तु के अनुसार, घर में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि अगर चप्पलों पर चप्पलें पड़ी रहती हों तो उन्हें ठीक से रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे इन्वर्टर आदि के पास पीने के पानी का जग नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की शांति भंग होती है।