कई बार घर में मौजूद वास्तु दोष जीवन में परेशानियों व अड़चनों का कारण बनता है। वास्तु दोष होने पर जीवन में सुख-समृद्धि का भी अभाव रहता है। वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए है। वास्तु के अनुसार, कुछ कार्यों को नियमित रूप से करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। जानें वास्तु के अनुसार, सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए-
वास्तु के अनुसार, सोमवार को शिव मंदिर में रुद्राक्ष चढ़ाना शुभ फलदायक होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक अमावस्या को घर में कच्चे दूध में पानी मिलाकर छींटा देना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है।
वास्तु के अनुसार, प्रत्येक अमावस्या को गाय को पांच फल खिलाना आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होने की मान्यता है।
वास्तु के अनुसार, जब भी किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलें तो पहले पांच कदम दूसरी दिशा में जाकर लौट कर आकर फिर अपने काम को जाएं।
वास्तु के अनुसार, कभी भी अपने सिर का कंघा किसी दूसरे व्यक्ति को प्रयोग करने के लिए नहीं दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।