which day is auspicious to buy tulsi plant best day to buy tulsi plant tulsi ka paudha kis din lagana chaiye Tulsi Niyam: घर में तुलसी का पौधा किस दिन लगाना शुभ होता है? जानें किस दिन नहीं लगाएं
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणTulsi Niyam: घर में तुलसी का पौधा किस दिन लगाना शुभ होता है? जानें किस दिन नहीं लगाएं

Tulsi Niyam: घर में तुलसी का पौधा किस दिन लगाना शुभ होता है? जानें किस दिन नहीं लगाएं

  • Which day is best to buy tulsi plant: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना गया है। माना गया है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, उस घर में खुशहाली बनी रहती है। जानें वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए।

Saumya TiwariWed, 18 Dec 2024 06:52 PM
1/6

घर में तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए

भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को तुलसी अतिप्रिय है। तुलसी को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, उनके घर में सुख-समृद्धि व उन्नति का वास होता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी का पौधा लगाने के लिए दिन का महत्व होता है। जानें तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए और किस नहीं लगाना चाहिए।

2/6

तुलसी का पौधा किस दिन घर पर लगाना चाहिए

ज्योतिष जानकारों के अनुसार, तुलसी का पौधा घर पर महीने के किसी भी गुरुवार को रोपित कर सकते हैं या लगा सकते हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसके अलावा शुक्रवार का दिन भी तुलसी का पौधा घर लाने के लिए शुभ माना गया है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है।

3/6

तुलसी का पौधा लगाने के लिए यह महीना होता है उत्तम

हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना अत्यंत शुभ माना गया है। कार्तिक का महीना भी तुलसी का पौधा घर लाने या लगाने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में पूजा करने से व तुलसी का पौधा लगाने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्तिक के महीने में तुलसी विवाह भी किया जाता है।

4/6

तुलसी का पौधा किस दिन नहीं लगाना चाहिए

तुलसी का पौधा लगाने के लिए कुछ दिन वर्जित बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा रविवार, बुधवार और सोमवार को नहीं लगाना चाहिए।

5/6

तुलसी का पौधा लगाने के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है

तुलसी का पौधा रखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। मान्यता है कि पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मकता दूर होती है।

6/6

तुलसी को किस दिन नहीं छूना चाहिए

तुलसी को रविवार और एकादशी के दिन छूने की मनाही होती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के एकादशी के दिन भगवान विष्णु के लिए मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। इस दिन तुलसी छूने से मां लक्ष्मी का व्रत खंडित हो जाता है।