Akshay Kumar Biggest Flop And Low IMDb Rating Disaster Paandav Joker Laxmii Read Full List अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप हैं ये 10 फिल्में, IMDb ने सभी को बताया डिजास्टर
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप हैं ये 10 फिल्में, IMDb ने सभी को बताया डिजास्टर

अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप हैं ये 10 फिल्में, IMDb ने सभी को बताया डिजास्टर

  • आज हम आपको अक्षय कुमार की 10 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDb पर डिजास्टर बताया गया है।

Priti KushwahaFri, 28 Feb 2025 12:53 PM
1/11

अक्षय कुमार

बॉलीवुड खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इंडस्ट्री के हिट मैन माने जाते हैं। लेकिन हर बार उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए ये जरूरी नहीं हैं। बीते कुछ सालों से अक्षय की फिल्में हिट होने के लिए तरस ही हैं। आज हम आपको अक्षय कुमार की 10 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDb पर डिजास्टर बताया गया है।

2/11

लक्ष्मी

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फ्लॉप साबित हुई। मूवी में शरद केलकर और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। इसे आईएमडीबी पर 2.5 रेटिंग मिली है।

3/11

जोकर

अक्षय की जोकर ने साल 2012 में सिनेमाघरों में दस्त की थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और श्रेयस तलपड़े अहम किरदार में थे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 2.5 रेटिंग मिली है।

4/11

हत्या:द मर्डर

अक्षय कुमार की फिल्म हत्या:द मर्डर को आईएमडीबी पर 2.7 रेटिंग मिली है।

5/11

जानी दुश्मन:एक अनोखी कहानी

मल्टीस्टारर फिल्म जानी दुश्मन साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में अक्षय के साथ सनी देओल, सोनू निगम, मनीषा कोइराला जैसे कलाकार अहम किरदार में थे। इस मूवी को आईएमडीबी पर 2.7 रेटिंग मिली है।

6/11

जख्मी दिल

अक्षय की ये फिल्म साल 1994 में आई थी। इसे आईएमडीबी पर 3 रेटिंग मिली है।

7/11

पांडव

अक्षय कुमार की फिल्म पांडव भी इस लिस्ट में हैं। इस मूवी को आईएमडीबी पर 3.3 रेटिंग मिली है।

8/11

मेरी बीवी का जवाब नहीं

डायरेक्टर पंकज पराशर की इस फिल्म में अक्षय के साथ श्रीदेवी, गुलशन ग्रोवर जैसे स्टार्स थे। इस मूवी को आईएमडीबी पर 3.5 रेटिंग मिली है।

9/11

हां मैंने भी प्यार किया

अक्षय की इस फिल्म में उनके अलावा करिश्मा कपूर, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स थे। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। इस मूवी को आईएमडीबी पर 3.6 रेटिंग मिली है।

10/11

नजर के सामने

अक्षय कुमार की फिल्म नजर के सामने साल 1995 में आई थी। इस मूवी को आईएमडीबी पर 3.7 रेटिंग मिली है।

11/11

बड़े मियां छोटे मियां

अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के रीमेक में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की नजर आए थे। ये फिल्म साल 2024 में आई थी, जो पूरी तरह से फ्लॉप रही। इसे आईएमडीबी पर 3.8 रेटिंग मिली है।