बॉलीवुड के इन सफल मैरिड कपल ने जब साथ में फिल्में की तो ऑडियंस को निराश कर दिया। साथ काम करने पर इन जोड़ी ने अधिकतर फ्लॉप फिल्में ही दीं।
अजय देवगन और काजोल अजय देवगन और काजोल इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल जोड़ी है। लेकिन स्क्रीन पर ये जोड़ी कोई खास कमाल नहीं दिखाई। दोनों ने कुल 9 फिल्में कीं, जिनमें से हलचल, गुंडाराज, दिल क्या करे, राजू चाचा, टूनपुर का सुपरहीरो फ्लॉप रहीं। इश्क, प्यार तो होना ही था, यू मी और हम, तान्हाजी हिट रहीं।
करीना कपूर औरे सैफ अली खान की जोड़ी ऑफ स्क्रीन तो शानदार लगती है। लेकिन ऑनस्क्रीन इन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया गया। दोनों ने 5 फिल्में कीं। एलओसी कारगिल, कुर्बान, एजेंट विनोद, ओमकारा, टशन को फ्लॉप रहीं। दोनों एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी स्क्रीन पर कभी कमाल नहीं दिखा पाई। दोनों ने साथ में 2 फिल्में कीं जुल्मी और इंटरनेशनल खिलाड़ी दोनों खास इम्प्रेस नहीं कर पाई।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को फैंस पसंद करते हैं लेकिन स्क्रीन पर इन्होने ज्यादा कमाल नहीं किया। दोनों ने कुल 7 फिल्में कीं। ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, उमराव जान, सरकार राज फ्लॉप रहीं। गुरु, धूम 2 को ऑडियंस ने अच्छा रिस्पोंस दिया। हालांकि, धूम में दोनों एक दूसरे के साथ नहीं थे।
दिलीप कुमार और सायरा बानो एक आइडल कपल माने जाते रहे। इस जोड़ी ने साथ में 7 फिल्में कीं। गोपी, सगीना, बैराग हिट रहीं। ज्वाला, दुनिया, बैराग बॉक्स ऑफिस पर, फैज फ्लॉप रहीं। ये जोड़ी ऑनस्क्रीन कोई कमाल नहीं दिखा पाई।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने तुझे मेरी कसम, मस्ती, वेद जैसी फिल्में कीं, दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया लेकिन इन्होने ज्यादा हिट नहीं बल्कि फ्लॉप फिल्में दी थीं।