बॉलीवुड की फिल्मों के थिएटर में रिलीज का फैंस जितनी बेसब्री से इंतजार करते हैं, उतना ही इनके आईएमडीबी रेटिंग का भी। ऐसे में अब इस हफ्ते की टॉप 10 आईएमडीबी की लिस्ट आ चुकी है। तो आएइ देखे हैं कौन है टॉप 3 में...
दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की केसरी 2 है। ये फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें आर माधवन और अनन्या पांडे अहम किरदार में हैं। इसे IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है।
इसी साल रिलीज हुई सैफ अली खान,जयदीप अहलावत और गगन अरोड़ा स्टारर वेब सीरीज ज्वेल थीफ - द हीस्ट बिगिन्स इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इसे IMDb पर 4.1 रेटिंग मिली है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ये फिल्म 1 मई को रिलीज हुई है। इसमें मौनी रॉय, पलक तिवारी, संजय दत्त, सनी सिंह लीड रोल में हैं। इसे IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है।
ये एक कॉमेडी ड्रामा है। इसमें आदर्श गौरव,विनीत कुमार सिंह,शशांक अरोड़ा,अनुज सिंह दोहान,मंजरी पुपाला अहम किरदार में हैं। इसे IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है।
सनी देओल की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सनी फुल एक्शन मोड में नजर आए हैं। इसे IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है।
विकी कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस मूवी में उनके साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार थे। ये मूवी 14 फरवरी को रिलीज हुई है। इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।
डायरेक्टर गिरीश कोहली की मूवी क्रेजी में सोहम शाह,निमिषा सजयन,टीनू आनंद,शिल्पा शुक्ला,उन्नति खुराना अहम किरदार में हैं। इसे IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है।
साउथ एक्टर अजीत कुमार और तृषा कृष्णन की गुड बैड अग्ली को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है।इसमें जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रिया बापट, गगन देव रियार जैसे सितारों से सजी कॉस्ताव ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसे IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।
शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा भ इस लिस्ट में शामिल है। इसे IMDb पर 6.7 रेटिंग मिली है।