Parveen Babi Top 10 Highest Earning Movies Not Namak Halal But This Movie Is On Top ये हैं परवीन बाबी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ये ब्लॉकबस्टर मूवी है नंबर 1
Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं परवीन बाबी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ये ब्लॉकबस्टर मूवी है नंबर 1

ये हैं परवीन बाबी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, ये ब्लॉकबस्टर मूवी है नंबर 1

  • परवीन बाबी ने अपने करियर में परवीन ने कई शानदार फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaThu, 27 March 2025 03:17 PM
1/11

परवीन बाबी

परवीन बाबी अपने जमाने की बेहद खूबसूरत और फेमस अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। अपने करियर में परवीन ने कई शानदार फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/11

अमर अकबर एंथोनी

परवीन बाबी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे पहला नाम आता है अमर अकबर एंथोनी का। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, परवीन बाबी और विनोद खन्ना जैसे कलाकार थे। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ कमाए थे।

3/11

मेरी आवाज सुनो

परवीन बाबी की इस फिल्म में उनके अलावा हेमा मालिनी और जितेंद्र लीड रोल में थे। ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ कमाए थे।

4/11

नमक हलाल

साल 1982 में रिलीज हुई परवीन बाबी की फिल्म नमक हलाल में उनके साथ अमिताभ बच्चन, स्मिता पाटिल, शशि कपूर जैसे कलाकर अहम किरदार में थे। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ कमाए थे।

5/11

खुद्दार

साल 1982 में आई परवीन की खुद्दार फिल्म में अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ कमाए थे।

6/11

सुहाग

सुहाग फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में भी परवीन की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ बनी थी। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ कमाए थे।

7/11

शान

साल 1980 में आई फिल्म शान को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में परवीन बाबी, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सितारे थे। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ कमाए थे।

8/11

दीवार

परवीन बाबी की ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, शशि कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ कमाए थे।

9/11

जानी दोस्त

ये फिल्म 1983 में आई थी। इस मूवी में परवीन के साथ धमेंद्र, जितेंद्र और श्रीदेवी लीड रोल में थीं। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ कमाए थे।

10/11

काली

इस फिल्म में परवीन के अलावा अमिताभ बच्चन, आशा पारेख, प्राण और अमजद खान जैसे कलाकार थे। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ कमाए थे।

11/11

खून और पानी

परवीन बाबी की फिल्म खून और पानी ने बॉक्स ऑफिस महज 1.5 करोड़ कमाई की है। इस फिल्म में फिरोज खान, राजेश खन्ना, रेखा और जितेंद्र जैसे कलाकार थे।