सलमान खान की बहन अर्पिता खान का घर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स समेत फराह खान के होश उड़ गए हैं। घर में चार फ्रिज के अलावा है 7 स्टार जैसे होटल की लक्ज़री, महंगे फर्नीचर, ब्रांडेड पेंटिंग।
ये घर का सबसे खास एरिया है जहां परिवार के सदस्य बैठकर समय बिताते हैं। अर्पिता ने अपने घर में सफेद इंटीरियर और फर्नीचर का इस्तेमाल किया हुआ है।
सलमान खान की बहन के घर की ये बालकनी किसी फाइव स्टार होटल के कमरे से कम नहीं लग रही है। रेलिंग एरिया को कवर किया हुआ है। महंगा सफेद फर्नीचर देखकर खुद फराह खान के होश उड़ गए।
आयुष शर्मा ने बताया कि उनका और अर्पिता का कमरा अलग है और ये बालकनी वाला हिस्सा उनका पर्सनल जो उनके रूम के सामने है। एक्टर अक्सर अपने स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन इसी हिस्से में आराम से बैठकर करते हैं।
अर्पिता और आयुष शर्मा के घर का ये हॉल एरिया है जो एक क्रिकेट पिच से कम नहीं लग रहा है। इसके अलावा चारों तरफ से वेंटिलेशन की व्यवस्था है। फराह खान इतना बड़ा हॉल देखकर हैरान हो गई थीं।
ये खास पेंटिंग सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता को गिफ्ट की थी जो उनके घर की दीवार पर देखी जा सकती है। अर्पिता ने बताया कि उनके भाईजान की सबसे खास पेंटिंग है। एक्टर का पेंटिंग टैलेंट किसी से छुपा नहीं है।
फराह खान के इस व्लॉग में यूजर्स अर्पिता और आयुष के महल जैसे घर को देखने के बाद इस छोटी इस किचन को पसंद नहीं कर पाए। हालांकि, इस किचन में खाना नहीं बनता। अर्पिता ने बताया उनकी मां सलमा खान हर रोज उनके लिए खाना भेजती हैं।
सलमान खान की बहन के घर में चार ब्रांडेड फ्रिज हैं। ऐसा लग रहा है कि अर्पिता-आयुष और उनके दोनों बच्चों के लिए एक-एक फ्रिज है। अब इन फ्रिज में रखा क्या जाता है ये तो बताया नहीं गया।
ये सेलेब्रिटी का डाइनिंग टेबल है जहां अर्पिता और आयुष के साथ व्लॉग शूट कर रही फराह खान भी पहुंची। ये घर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आयुष-अर्पिता को अंबानी जितना अमीर बता रहे हैं।