महिपाल सिंह अध्यक्ष और संतोष कुमार शाखा मंत्री बने
लोहाघाट में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का सफलतापूर्वक गठन किया गया। चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा की देख-रेख में कर्मचारियों ने विभागीय और कर्मचारी हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली। महिपाल...
लोहाघाट। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन लोहाघाट शाखा का गठन सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा की देख-रेख में संपन्न हुए। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने विभागीय हित एवं कर्मचारी हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली। कार्यकारिणी का गठन कर महिपाल सिंह को अध्यक्ष, कौस्तुव ओली, किशन सिंह उपाध्यक्ष, संतोष कुमार शाखा मंत्री , चरण राणा,मुकेश चंद संयुक्त मंत्री,जगदीश सिंह संगठन मंत्री,गजेंद्र द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, रमेश मुरारी को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवगठित यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखेंगे और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान संजीव चंद, मोहन कोहली, आत्म प्रकाश, शेर सिंह, रमेश, कन्हैया लाल, इरशाद अहमद, विनोद कुमार, दीपांशु मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।