बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई एक्ट्रेसेस संग स्क्रीन शेयर किया है, लेकिन कुछ के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर हिट रही। आज हम आपको उन हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ एक्टर ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन इन दो हसीनाओं संग दी सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर मूवीज।
शाहरुख और काजोल की जोड़ी को हिट माना जाता है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और उनकी 7 ब्लॉकबस्टर रहीं। दोनों ने बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान, दिलवाले में काम किया। ये सारी फिल्में हिट रही थीं।
काजोल के अलावा शाहरुख की जोड़ी जूही चावला संग भी हिट रही। दोनों ने राजू बन गया जेंटलमैन, डर, यस बॉस, राम जाने, और वन 2 का 4, डुप्लीकेट, राम जाने जैसी फिल्मों में काम किया है।
शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा संग 4 हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, जब हैरी मेट सेजल, जीरो और ए दिल है मुश्किल में काम किया।
दीपिका और शाहरुख ने ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान, जवान, ब्रह्मास्त्र, जीरो, बिल्लू फिल्मों में काम किया। इनमें से 5 फिल्में हिट रहीं।
प्रीति जिंटा संग शाहरुख की दो फिल्में हिट रहीं।
माधुरी और शाहरुख ने दिल तो पागल है, देवदास, हम तुम्हारे हैं सनम, कोयला, अंजाम, गज गामिनी जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से 5 फिल्में हिट रहीं।
कैटरीना संग भी शाहरुख की दो फिल्में हिट रहीं।