IPL 2025 these cricketers played every season Top 7 photos MS dhoni Rohit Virat अभी तक हर आईपीएल सीजन खेल चुके यह क्रिकेटर्स, क्या इस बार भी आएंगे नजर?
Hindi Newsफोटोअभी तक हर आईपीएल सीजन खेल चुके यह क्रिकेटर्स, क्या इस बार भी आएंगे नजर?

अभी तक हर आईपीएल सीजन खेल चुके यह क्रिकेटर्स, क्या इस बार भी आएंगे नजर?

  • इंडियन प्रीमियर लीग का एक और सीजन शुरू होने जा रहा है। कई क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो अभी तक हर सीजन खेल चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन क्रिकेटरों पर जो आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं। हालांकि इनमें से तीन क्रिकेटर अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। 

DeepakFri, 14 March 2025 11:33 AM
1/7

मनीष पांडेय

मनीष पांडेय अंडर-19 के दौर से ही विराट कोहली के साथी रहे हैं। दोनों ने साथ में खेलते हुए यह कप जीता था। आईपीएल के पहले सीजन में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। 2009 में वह आरसीबी का हिस्सा थे और आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय रहे। मनीष कई आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल वह केकेआर का हिस्सा हैं।

2/7

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक भी 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा हैं। वह भी कई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। वह केकेआर की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिछले सीजन में कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ थे। हालांकि अब उन्होंने आईपीएल और क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

3/7

शिखर धवन

शिखर धवन ने 2008 में दिल्ली के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह मुंबई और डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे थे। बाद में वह एसआरच में भी गए। पिछले सीजन में शिखर ने पंजाब की कप्तानी की थी। हालांकि ज्यादातर वक्त वो चोटिल ही रहे थे। इस साल शिखर ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है।

4/7

ऋद्धिमान साहा

साहा ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत केकेआर के साथ की थी। बाद में वह चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब का भी हिस्सा रहे। साहा ने एसआरएच और गुजरात टाइटंस के साथ भी गए। इस साल साहा ने भी क्रिकेट से दूरी बना ली।

5/7

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी हैं। वह अभी तक सभी सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई है। इसके अलावा एक ट्रॉफी वह डेक्कन चार्जर्स के साथ जीत चुके हैं। पिछले सीजन में मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटा दिया था।

6/7

विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो लगातार एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। वह 2008 से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। हालांकि वह एक भी आईपीएल जीत नहीं पाए हैं। इस बार कोहली यह इतिहास बदलना चाहेंगे।

7/7

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी एक-दूसरे के पूरक हैं। पिछले सीजन में धोनी जिस भी ग्राउंड पर गए वहां पर उनके फैन्स का सैलाब आया हुआ था। बता दें कि धोनी 2016 और 2017 में पुणे सुपरजायंट का भी हिस्सा रहे थे। उस वक्त चेन्नई पर बैन लगा हुआ था।