इस्लाम धर्म में बकरा ईद का त्योहार खास महत्व रखता है। यह पर्व मुस्लिम लोगों का दूसरा बड़ा त्योहार है। बकरा ईद को बकरीद, ईद अल अधा और ईद उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह पर्व 7 जून को मनाया जा रहा है। लोग इस दिन अल्लाह की इबादत करने के बाद घर आए मेहमानों को ईद का पार्टी देते हैं। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है, जिसके बाद बकरे के मांस से कई तरह की डिश बनाकर तैयार की जाती हैं। यही वजह है कि इस त्योहार को बकरीद कहा जाता है।
बकरीद की बधाई देने के लिए घर आए मेहमानों के लिए तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घर की महिलाएं इस दिन सारे पारंपरिक पकवान बनाकर तैयार रखती हैं। अगर आप भी अपनी ईद पार्टी को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ट्राई कर सकते हैं बकरीद की ये स्पेशल टेस्टी रेसिपी। Pic Credit: Shutterstock
पारंपरिक और मसालेदार बिरयानी की महक इस डिश को खास बनाती है। इस डिश को बासमती चावल और मांस (मटन या चिकन) के साथ बनाकर तैयार किया जाता है। इसमें डाला जाने वाला केसर, पुदीना और भुना हुआ प्याज, इस डिश का स्वाद और ज्यादा बढ़ाता है। इस बिरयानी के साथ रायता और मसालेदार ग्रेवी अवश्य परोसें, वो इसका स्वाद बढ़ा देंगी। Pic Credit: Shutterstock
सीख कबाब एक लाजवाब डिश है, जिसे नॉनवेज खाने वाले लोग अपनी फेवरेट डिश में शामिल करते हैं। सीख कबाब, भेड़, गाय या चिकन के मांस का कीमा बनाकर मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। Pic Credit: Shutterstock
हलीम एक पाकिस्तानी डिश है, जिसे दाल, टूटे हुए गेंहू के दानों और मांस को धोने के बाद धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है। Pic Credit: Shutterstock
फिरनी एक तरह की चावल की खीर होती है, जो इलायची, केसर और गुलाब जल डालकर तैयार की जाती है। इस खीर को मिट्टी के बर्तनों में ठंडा करके परोसा जाता है। ईद के लिए यह डेजर्ट काफी पसंद किया जाता है। इसे वो लोग भी मन से खाएंगे, जो ऩनवेज नहीं खाते। Pic Credit: Shutterstock
मटन कोरमा एक शाही मटन करी है, जो दही और मेवों (काजू-बादाम) के पेस्ट से बनती है। इस रेसिपी को खासतौर पर ईद की पार्टी के लिए बनाया जाता है। यह रेसिपी स्वाद में स्पाइसी और क्रीमी होती है। Pic Credit: Shutterstock
शाही टुकड़ा एक ट्रेडिशनल ईद डेजर्ट है, जो फ्राइड ब्रेड को चाशनी में डुबोकर और ऊपर से गाढ़ी रबड़ी डालकर तैयार किया जाता है। Pic Credit: Shutterstock