Plazzo sharara to salwar designs best to wear with kurti 8 bottom wear images प्लाजो, शरारा से सलवार तक, कुर्ती के साथ पहनने के लिए देखें 8 बॉटम वियर डिजाइन
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलप्लाजो, शरारा से सलवार तक, कुर्ती के साथ पहनने के लिए देखें 8 बॉटम वियर डिजाइन

प्लाजो, शरारा से सलवार तक, कुर्ती के साथ पहनने के लिए देखें 8 बॉटम वियर डिजाइन

  • प्लाजो, शरारा, गरारा और सलवार कुर्ती के लुक के इंहेंस कर सकते हैं। अगर आप कॉटन की कुर्ती को पेयर करने के लिए बॉटम वियर डिजाइन खोज रही हैं तो यहां देखिए अलग-अलग पैटर्न की फोटो। 

Avantika JainTue, 22 April 2025 01:54 PM
1/9

सुंदर बॉटम वियर डिजाइन

क्या आप भी इस कंफ्यूजन में रहती हैं कि कुर्ती को किसके साथ पहनें? कुर्ती लुक को निखारने के लिए आप यहां 8 अलग-अलग तरह के बोटम वियर देख सकती हैं। इन बॉटम वियर को आप कुर्ती के साथ लुक इंहेंस करने के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

2/9

बैलून सलवार

स्टाइलिश पंजाबी लुक के लिए आप शॉर्ट कुर्ती को बैलून सलवाल के साथ स्टाइल करें। इस तरह के सलवार काफी अच्छी दिखती हैं और गर्मियों में आरामदायक होती हैं। Photo Credit: sboutique_official

3/9

गर्मियों के लिए बेस्ट है गरारा

कॉटन कुर्ती के साथ गरारा पेयर करें। ये आरामदायक बॉटम वियर है, जिसे गर्मी में पहना जा सकता है। गरारा शॉर्ट और लॉन्ग दोनों कुर्ती के साथ अच्छा लगता है। Photo Credit: twc_trendy_women_clothing

4/9

लेटेस्ट प्लाजों डिजाइन

एथनिक लुक में आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो इस तरह की फ्रिल को प्लाजो पर लगवाएं। इस लेस को आप प्लाजो से बचे कपड़े से बना सकती हैं। Photo Credit: beauty_fashionistt

5/9

सिंपल प्लाजो डिजाइन

प्लाजो में सिंपल डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसे कुर्ती के साथ आसानी से पेयर कर सकते हैं। आप पैंट प्लाजो में इस तरह के लूप और बीड्स बटन लगाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt

6/9

धोती सलवार

धोती पैंट पहनने में ढीली और आरामदायक होती हैं और कुर्ती के साथ अच्छी लगती हैं। कॉटन या रेयॉन के कपड़े से बनी ये पैंट गर्मियों के लिए बेस्ट है। Photo Credit: beauty_fashionistt

7/9

पैरेलल पैंट में सुंदर साइड डिजाइन

पैरेलल पैंट में आप इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। गर्मी में खुले-खुले पैरेलल पैंट कम्फर्टेबल होते हैं और स्टाइलिश लुक देते हैं। Photo Credit: beauty_fashionistt

8/9

बेल बॉटम डिजाइन पैंट

बेल बॉटम डिजाइन की पैंट काफी स्टाइलिश दिखती हैं। आप थाई पर इस तरह से मोती या बटन लगवा सकते हैं। ये पैंट शॉर्ट कुर्ती के साथ पेयर करने के लिए बेस्ट है। Photo Credit: beauty_fashionistt

9/9

शरारा डिजाइन

सिल्क, वेलवेट, ऑर्गेंजा, कॉटन, शिफॉन या जॉर्जेट के कपड़े से शरारा बनवाया जा सकता है। गर्मी के लिए ये सबसे अच्छा है, इसके नीचे आप सुंदर लेस लगवा सकती हैं। Photo Credit: beauty_fashionistt