प्रेगनेंसी के दौरान महिला को उसके आहार से लेकर कपड़े पहनने तक के लिए, कई तरह के सुझाव दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी के समय की गई कोई भी छोटी सी गलती मां और शिशु दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसी ही सलाह टाइट जींस पहनने से भी जुड़ी हुई है। अगर आप प्रेग्नेंसी में ज्यादा टाइट कपड़े पहन रही हैं तो ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्यों गर्भावस्था के दौरान टाइट जींस नहीं पहननी चाहिए। Pic Credit: Shutterstock
टाइट जींस पेट, कमर और जांघों पर दबाव डालती है, जिससे रक्त संचार बाधित हो सकता है। इससे महिला के पैरों में सूजन, सुन्नता या झनझनाहट की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक खराब रक्त प्रवाह गर्भ में बच्चे के विकास को भी प्रभावित कर सकता है। Pic Credit: Shutterstock
टाइट कपड़े पहनने से पेट और आंतों पर दबाव पड़ता है, जिससे महिला को अपच, गैस, एसिड रिफ्लक्स या कब्ज की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था में पहले से ही पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, और टाइट जींस इसे और खराब कर सकती है। Pic Credit: Shutterstock
टाइट जींस महिला के गर्भाशय और बढ़ते पेट पर अनावश्यक दबाव डालती है, जिससे गर्भवती महिला को असहजता, दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। यह दबाव बच्चे की स्थिति को भी प्रभावित करके प्रसव संबंधी जटिलताओं का खतरा बढ़ा सकता है। Pic Credit: Shutterstock
गर्भावस्था के दौरान महिला की त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में टाइट जींस पहनने से त्वचा पर रगड़ और पसीना जमा हो सकता है, जिससे महिला को खुजली, लालिमा या फंगल इंफेक्शन (जैसे यीस्ट इंफेक्शन) का खतरा बढ़ सकता है। Pic Credit: Shutterstock
टाइट जींस पहनने से मूत्राशय पर दबाव पड़ सकता है, जिससे बार-बार पेशाब आने की इच्छा या मूत्र मार्ग में संक्रमण (UTI) का खतरा बढ़ सकता है। Pic Credit: Shutterstock
टाइट जींस पहनने से कमर और श्रोणि पर दबाव पड़ता है, जिससे महिला को पीठ दर्द या कूल्हों में दर्द की शिकायत हो सकती है। गर्भावस्था में शरीर का वजन बढ़ने से पहले ही रीढ़ पर दबाव होता है, ऐसे में टाइट कपड़े इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं। Pic Credit: Shutterstock
गर्भावस्था के दौरान महिला को ढीले और सांस लेने वाले कपड़े जैसे कॉटन के ढीले कुर्ते, मैटर्निटी लेगिंग्स, या मैक्सी ड्रेस पहनने चाहिए। इसके अलावा महिलाएं मैटर्निटी जींस भी पहन सकती हैं। इस तरह की जींस को विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए डिजाइन किया जाता है। साथ ही इस समय महिला को आरामदायक और सही साइज वाले अंडरगारमेंट्स पहनने चाहिए। Pic Credit: Shutterstock