Election for Six Vacant Seats in Prayagraj Municipal Corporation नगर निगम कार्यकारिणी की छह सीटों के लिए चुनाव आज, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsElection for Six Vacant Seats in Prayagraj Municipal Corporation

नगर निगम कार्यकारिणी की छह सीटों के लिए चुनाव आज

Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम की छह रिक्त सीटों के लिए सोमवार को चुनाव होगा। भाजपा ने पांच और सपा ने दो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मतदान दोपहर 1.30 से शाम 5.00 बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना की जाएगी।

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 2 June 2025 10:50 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम कार्यकारिणी की छह सीटों के लिए चुनाव आज

प्रयागराज। नगर निगम कार्यकारिणी की छह रिक्त सीटों के लिए सोमवार को चुनाव होगा। छह सीटों के लिए सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पांच और समाजवादी पार्टी ने दो प्रत्याशी उतारा है। भाजपा ने रविवार शाम प्रत्याशी के तौर पर राजू शुक्ला, रूद्रसेन जायसवाल, संजय कुमार पासी, रिया केसरवानी और शिवनारायण यादव के नामों की घोषणा की। सपा ने शनिवार को नेम यादव और रमीज अहसन को प्रत्याशी घोषित किया था। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी, शिवसेवक सिंह, अमित सिंह, अजय यादव, नीरज गुप्ता और बलराम पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में छह सीटें रिक्त हुई हैं।

दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।