Massive Kalash Yatra Precedes 11-Kund Shri Ram Mahayagya in Jalaun जालौन में श्रीराम कथा से पहले निकली कलश यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके भक्त, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsMassive Kalash Yatra Precedes 11-Kund Shri Ram Mahayagya in Jalaun

जालौन में श्रीराम कथा से पहले निकली कलश यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके भक्त

Orai News - जालौन के ग्राम कैंथ में 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। इससे पहले, गांव में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने भक्ति गीतों पर ठुमके लगाए। अनुज महाराज ने रामकथा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईMon, 2 June 2025 10:56 AM
share Share
Follow Us on
जालौन में श्रीराम कथा से पहले निकली कलश यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके भक्त

जालौन। क्षेत्रीय ग्राम कैंथ में 11 कुडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा के आयोजन से पूर्व गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों ने डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। क्षेत्रीय ग्राम कैथ में 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। जिसके पहले दिन गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कुलदीप महाराज के सानिध्य में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो गांव के विभिन्न मंदिरों से होकर आयोजन स्थल खेरेश्वर हनुमान व शंकर मंदिर पर पहुंची। कलश यात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते हुए श्रृद्धालु आगे बढ़ रहे थे।

गांव में जगह जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा की। कथा स्थल पर पहुंचने पर अनुज महाराज ने रामकथा का महत्व बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने आदर्श समाज की स्थापना की, जिसे रामराज्य कहा जाता है। रामकथा को सुनें ही नहीं बल्कि अपने जीवन में भी उतारें। यज्ञ स्थल पर यज्ञाचार्य डॉ. शिवशंकर शुक्ला व रामबाबू त्रिपाठी ने यज्ञ क्रियाएं संपन्न कराईं। इस मौके पर श्याम सुंदर, पिंकू गुबरेले, संजीव सुनील, ऊदल, मनोज, राधेश्याम पचौरी, बृजमोहन भास्कर, महेंद्र सिंह प्रधान, गजराज, प्रदीप, शिवकुमार, हरिशंकर, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।