अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 23 अप्रैल को मूलांक 1-9 वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल-
आज आपको कुछ चीज समझ में नहीं आएंगी। इसका मतलब यह नहीं कि आप तनाव लें। खुद पर भरोसा रखें। समय के साथ चीज खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगी। आगे क्या करना है, इस पर अपना फोकस रखें। खुद के प्रति सच्चे रहें।
आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप जानते हैं की लाइफ में आप क्या चाहते हैं। आज का दिन अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए बढ़िया है। किसी भी चुनौती को पार करने के लिए आप में पूरी क्षमता है।
आज के दिन जैसा आपने प्लान किया है, वैसा नहीं होगा। मोटिवेशन में कमी आ सकती है। कभी-कभी चीजें एक्सपेक्टेशन के अनुसार न होना भी आपके फेवर में काम करता है। इसलिए कभी-कभी असफलताएं मेहनत करने के लिए जरूरी होती हैं।
आज का दिन आपके लिए हासिल की गई सफलताओं को याद करने का दिन है। अपनी उपलब्धियों को याद करने से आप काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगे। कभी-कभी खुद की तारीफ खुद से करना भी जरूरी है। आज अपने लिए कुछ समय निकालें।
अच्छी चीज ज्यादातर उसी वक्त होती हैं, जब आप उनकी एक्सपेक्टेशन नहीं रखते। आपकी लाइफ में कई अच्छे पल अभी आने बाकी हैं। इसलिए खुद को पॉजिटिव रखें। याद रखें सही समय पर आपको सफलता जरूर मिलेगी।
आज आपको अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों से अलग सोचने की अपनी क्षमता पर काम करें। आज का दिन नई चीजों को ट्राई या एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी सोच ही आपकी मार्गदर्शक बनेगी।
आज नेगेटिव सोचने से बचें। आपको दूसरे लोगों को माफ करने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरों को माफ करने का मतलब यह नहीं कि आप उनकी गलतियों को अनदेखा कर दें। बल्कि दूसरों को माफ करने से आपको मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
आज का आपका दिन शुभ रहेगा। आज आपके विचार या तो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे या फिर चुनौतियों का कारण भी बन सकते हैं। अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें और पॉजिटिव सोच बनाए रखें। आज अपने विचारों पर ध्यान दें।
आज आपको अपने गोल्स पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपके सपने बड़े हैं, जो सच हो सकते हैं लेकिन इन्हें सच करने के लिए आपको एक बढ़िया प्लान बनाना होगा। अपने सपनों को लेकर थोड़ा सीरियस हो जाएं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।