List of Teams with Most last ball wins in IPL Chases CSK at the top MI RR GT KKR RCB SRH PBKS DC IPL में किस टीम ने आखिरी गेंद पर कितने मैच जीते? देखिए फुल लिस्ट, चेन्नई सुपर किंग्स का जवाब नहीं
Hindi NewsफोटोखेलIPL में किस टीम ने आखिरी गेंद पर कितने मैच जीते? देखिए फुल लिस्ट, चेन्नई सुपर किंग्स का जवाब नहीं

IPL में किस टीम ने आखिरी गेंद पर कितने मैच जीते? देखिए फुल लिस्ट, चेन्नई सुपर किंग्स का जवाब नहीं

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। चलिए, आपक बताते हैं कि आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए किस टीम ने आखिरी बॉल पर कितने मैच जीत हैं?

Md.Akram Wed, 7 May 2025 07:55 PM
1/7

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी बॉल पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम दर्ज है। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने 9 बार यह कारनामा अंजाम दिया।

2/7

मुंबई इंडियंस

लिस्ट में दूसरे नंबर पर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) है। मुंबई ने आईपीएल में 7 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी परचम फहराया।

3/7

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल में पांच बार टारगेट चेज करते हुए आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।

4/7

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस (GT) संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। साल 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाले जीटी ने चार मर्तबा अंतिम बॉल पर मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स (PBKS) ने भी चार चार बार ऐसा किया।

5/7

आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। दोनों ने आईपीएल में तीन-तीन बार आखिरी गेंद पर जीत अपने नाम की।

6/7

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात लॉयन्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं। चारों ने दो-दो मर्तबा लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता।

7/7

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और डेक्कन चार्जर्स लिस्ट में सातवें पायदान पर हैं। दोनों ने एक-एक बार टारगेट चेज करते हुए विजयी परचम फहराया।