alert supplements to avoid if you have high blood pressure worst blood pressure drugs bitter orange licorice root हाई ब्लड प्रेशर रोगी भूलकर भी ना खाएं ये 5 सप्लीमेंट्स, जान पर पड़ सकता खतरा
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहाई ब्लड प्रेशर रोगी भूलकर भी ना खाएं ये 5 सप्लीमेंट्स, जान पर पड़ सकता खतरा

हाई ब्लड प्रेशर रोगी भूलकर भी ना खाएं ये 5 सप्लीमेंट्स, जान पर पड़ सकता खतरा

आप अगर हाई बीपी रोगी हैं तो आप कोई भी सप्लीमेंट्स आंख मूंदकर नहीं खा सकते हैं। जी हां, कुछ सप्लीमेंट्स ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के अलावा दवाओं के साथ सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

Manju MamgainWed, 7 May 2025 08:13 PM
1/8

हाई बीपी रोगी ना करें इन सप्लीमेंट्स का सेवन

आपने अपने आसपास अकसर कई लोगों को हेल्थ सप्लीमेंट्स लेते हुए देखा होगा। दरअसल, हेल्थ सप्लीमेंट्स शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए खाए जाते हैं। सप्लीमेंट्स कैप्सूल और पाउडर फॉर्म दोनों में आते हैं। जिसे डेली रूटीन में शामिल करके शरीर में उस खास पोषक तत्व की कमी को पूरा किया जाता है। लेकिन आप अगर हाई बीपी रोगी हैं तो आप कोई भी सप्लीमेंट्स आंख मूंदकर नहीं खा सकते हैं। जी हां, कुछ सप्लीमेंट्स ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के अलावा दवाओं के साथ सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

2/8

बिटर ऑरेंज

यह सप्लीमेंट आमतौर पर वजन घटाने और एनर्जी बूस्टिंग के लिए उपयोग होता है। लेकिन इसमें मौजूद सिनेफ्रिन हृदय गति और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप बीपी की दवा ले रहे हैं तो खासतौर पर इसे लेने से बचें।

3/8

लिकोरिस रूट

लिकोरिस में मौजूद ग्लाइसीराइजिन शरीर में पोटैशियम के स्तर को कम करके सोडियम रिटेंशन को बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यह ब्लड प्रेशर दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकता है।

4/8

योहिम्बे

योहिम्बे का उपयोग यौन स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने और वजन घटाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह ब्लड प्रेशर और हृदय गति को बढ़ा सकता है। इसे लेने का सबसे बड़ा जोखिम यह है कि यह ब्लड प्रेशर की दवाओं के प्रभाव को कम कर सकता है।

5/8

एफेड्रा

यह वजन घटाने और एनर्जी बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स में पाया जाता है। इसमें मौजूद एफेड्रिन ब्लड प्रेशर को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और गंभीर हृदय समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। Pic Credit: Shutterstock

6/8

जिनसेंग

जिनसेंग की अधिक मात्रा लेने से कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। यह ब्लड थिनर दवाओं के साथ रिएक्ट सकता है।जिनसेंग सप्लीमेंट्स से बचें या लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें। Pic Credit: Shutterstock

7/8

ग्वाराना

ग्वाराना में उच्च मात्रा में कैफीन होता है, जो ब्लड प्रेशर और हृदय गति को बढ़ा सकता है। यह एनर्जी ड्रिंक्स में पाया जाता है और ब्लड प्रेशर दवाओं के साथ हानिकारक हो सकता है।

8/8

डॉक्टर से सलाह लें

कोई भी नया सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें, खासकर अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं। Pic Credit: HT_PRINT