Most 6s in Last 3 IPL Seasons Nicholas Pooran at top with century of sixes and Virat Kohli is at 6th spot IPL के पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 हिटर, जानिए किस नंबर पर हैं विराट कोहली
Hindi NewsफोटोखेलIPL के पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 हिटर, जानिए किस नंबर पर हैं विराट कोहली

IPL के पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 6 हिटर, जानिए किस नंबर पर हैं विराट कोहली

IPL के पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के किन 6 बल्लेबाजों ने जड़े हैं? उनके बारे में जान लीजिए। विराट कोहली का नाम लिस्ट में जरूर है, लेकिन वे छठे नंबर पर ही विराजमान हैं।

Vikash GaurTue, 10 June 2025 09:07 AM
1/6

निकोलस पूरन का शतक

आईपीएल में पिछले तीन सीजन में सबसे ज्यादा छक्के निकोलस पूरन ने लगाए हैं। निकोलस पूरन एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो 2023, 2024 और 2025 के सीजन को मिलाकर 100 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। वे 102 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं।

2/6

क्लासेन का कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पिछले तीन सीजन में आईपीएल में कुल 88 छक्के एसआरएच के लिए जड़े हैं।

3/6

सूर्यकुमार यादव नंबर वन भारतीय

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का ने आईपीएल 2023 से 2025 तक कुल 84 छक्के जड़े हैं। वे इस लिस्ट में भले ही तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन पहले भारतीय हैं।

4/6

शिवम दुबे का धमाल

शिवम दुबे भी आईपीएल के पिछले तीन सीजन में 84 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले दो सीजन कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस सीजन थोड़े फीके नजर आए। वे लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

5/6

अभिषेक ने काटा गदर

सनराइजर्स हैदराबाद के एक और बल्लेबाज का नाम इस लिस्ट में है। अभिषेक शर्मा ने पिछले तीन सीजन एसआरएच के लिए 76 छक्के जड़े हैं और वे पांचवें नंबर पर हैं।

6/6

विराट कोहली भी लिस्ट में

विराट कोहली का नाम भी लिस्ट में शामिल है और वे छठे नंबर पर हैं। आमतौर पर विराट कोहली को चौका जड़ने के जाना जाता है, लेकिन उन्होंने पिछले तीन सीजन 73 छक्के जड़े हैं।