Most runs for MI in an IPL season suryakumar yadav surpasses sachin tendulkar record rohit sharma मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सूर्यकुमार ने सचिन का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Hindi Newsफोटोखेलमुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सूर्यकुमार ने सचिन का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सूर्यकुमार ने सचिन का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

सूर्यकमार यादव ने सोमवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह आईपीएल के एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में ये मुकाम हासिल किया।

Himanshu SinghMon, 26 May 2025 10:09 PM
1/6

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्यकुमार यादव ने जारी सीजन में 14 पारियों में 640 रन बनाए हैं। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने जारी सीजन में पांच अर्धशतक लगाए हैं।

2/6

सचिन तेंदुलकर

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 618 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज सचिन का ये रिकॉर्ड 15 साल तक कायम रहा।

3/6

सूर्यकुमार यादव

आईपीएल 2025 में भी सूर्यकुमार यादव ने एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने 605 रन बनाए थे।

4/6

सचिन तेंदुलकर

आईपीएल 2010 के बाद आईपीएल के चौथे सीजन में भी सचिन तेंदुलकर ने काफी रन बटोरे। उन्होंने उस सीजन में 553 रन बनाए।

5/6

लेंडल सिमंस 

बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। सिंमस ने आठवें सीजन में 540 रन बनाए।

6/6

रोहित शर्मा

मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। रोहित ने 538 रन ठोके थे।