आईपीएल में दो अर्धशतकों के बीच सबसे ज्यादा अंतराल का रिकॉर्ड करुण नायर के नाम है। उन्होंने इसी सीजन में 13 अप्रैल 2025 को दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 89 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने 20 मई 2018 में अर्धशतक बनाया था। इस तरह उन्होंने 2520 दिन के बाद अर्धशतक जड़ा।
करुण नायर से पहले सबसे लंबे गैप के बाद आईपीएल फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड ट्रेविस हेड पर था। वही हेड जो गेंदबाजों के लिए हेडेक माने जाते हैं। उन्होंने 7 मई 2017 को आईपीएल में अर्धशतक जड़ने के बाद अगला अर्धशतक 27 मार्च 2024 को जड़ा था। यानी 2516 दिन बाद। दरअसल, वह 2018 से 2023 तक आईपीएल का हिस्सा नहीं थे।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का नाम है। उन्होंने 3 मई 2008 को आईपीएल में फिफ्टी लगाने के बाद अगला अर्धशतक 3 मई 2014 को लगाया था। यानी 2191 दिन के बाद।
विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो भी इस लिस्ट में हैं और चौथे नंबर हैं। उन्हें 12 मई 2009 को आईपीएल में अर्धशतक लगाने के बाद अपनी अगली फिफ्टी के लिए 2168 दिनों का इंतजार करना पड़ा था। ब्रावो ने तब 19 मई 2015 को हाफ सेंचुरी लगाई थी।
दीपक हुड्डा इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। आईपीएल में उनके 2 अर्धशतकों के बीच सबसे ज्यादा गैप 2020 दिनों का है। हुड्डा ने 12 अप्रैल 2015 को एक अर्धशतक लगाया था और उसके बाद उनकी अगली फिफ्टी 1 नवंबर 2020 को आई थी।