तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर में एक कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह

विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर में एक कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे आरटीओ कर्मियों ने तत्काल बाइक सवार को अपने वाहन से विकासनगर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक रतन सिंह पुत्र मीना राम निवासी माजरा मीलियो पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश विकासनगर से ढालीपुर की तरफ जा रहे थे। ढालीपुर के पास मोड़ पर ढालीपुर की तरफ से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और तेजी से फरार हो गया। टक्कर से रतन सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से परिवहन विभाग की टीम गुजर रही थी। जिसमें आरटीओ अनीता चमोला, एआरटीओ अनिल नेगी सहित अनन्य कर्मचारी मौजूद थे। आरटीओ अनीता चमोला ने कर्मचारियों को तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्रर्वतन कार्मिक मोहम्मद मुरसलिन, दीपक कुमार, भगवान सिंह, प्रेमलाल ने विभाग के वाहन से घायल को उपजिला चिकित्सलाय विकासनगर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रतन ने बताया कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है, उसकी हालत गंभीर है। उधर आरटीओ कर्मचारियों ने पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया है। जिसके बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।