Tragic Passing of 47-Year-Old Water Sanitation Worker in Ramna जलसहिया की मौत से शोक, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTragic Passing of 47-Year-Old Water Sanitation Worker in Ramna

जलसहिया की मौत से शोक

रमना पंचायत की जलसहिया श्रीमती देवी (47) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनकर लोग उनके घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। श्रीमती देवी ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 21 April 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
जलसहिया की मौत से शोक

रमना। रमना पंचायत की जलसहिया 47 वर्षीया श्रीमती देवी की मौत रविवार देर रात हार्ट अटैक से हो गई। सोमवार की अहले सुबह जलसहिया की मौत की खबर सुनते ही लोग उनके घर पहुंच दुख जताया। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। वह पिछले कई वर्षों से जलसहिया के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी मौत पर प्रमुख करुणा सोनी, रमना मुखिया दुलारी देवी, मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा, पंचायत समिति सदस्य सीता देवी, शांति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य ने शोक जताया। अंतिम संस्कार सुखड़ा नदी मुक्ति धाम पर सोमवार को किया गया। मुखाग्नि पति संजय सिंह कुशवाहा ने दी ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।