सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 32 सिक्स ठोक चुके हैं। सूर्या ने यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान अपने नाम किया। उन्होंने जयपुर के मैदान पर 39 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों के दम पर 57 रनों की पारी खेली।
सूर्या ने सनथ जयसूर्या का 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयसूर्या ने 2008 में आईपीएल के शुरुआती सीजन में एमआई के लिए 31 छक्के जमाए थे।
लिस्ट में तीसरे पायदान पर ईशन किशन हैं। ईसान ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए 30 सिक्स जड़ने का कमाल किया था। वह अब सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा हैं।
वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए एक आईपीएल सीजन में 29 छक्के मार चुके हैं। उन्होंने 2013 में ऐसा किया था। पोलार्ड फिलहाल एमआई के बैटिंग कोच हैं।
फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए 29 सिक्स जमाए थे। हार्दिक अब एमआई के कप्तान हैं।