Farmers will Protest against Punjab Ministers MLA House after Ending their Andolan पंजाब में घेरेंगे मंत्रियों-विधायकों का घर, आंदोलन खत्म करवाने पर भड़के किसानों का ऐलान, Punjab Hindi News - Hindustan
Hindi Newsपंजाब न्यूज़Farmers will Protest against Punjab Ministers MLA House after Ending their Andolan

पंजाब में घेरेंगे मंत्रियों-विधायकों का घर, आंदोलन खत्म करवाने पर भड़के किसानों का ऐलान

  • किसानों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने उनके साथ जबरदस्ती की है। क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांत तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSun, 30 March 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
पंजाब में घेरेंगे मंत्रियों-विधायकों का घर, आंदोलन खत्म करवाने पर भड़के किसानों का ऐलान

पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से खत्म करने से गुस्साए किसानों ने कल किसान पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। किसानों ने 31 मार्च को पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करने की चेतावनी दी है। किसानों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने उनके साथ जबरदस्ती की है। क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांत तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।

19 मार्च को पुलिस ने बल पूर्वक किसानों को वहां से खदेड़ दिया। किसानों के टेंड उखाड़ दिए और उनके सामान को नष्ट कर दिया गया। इसके विरोध में किसान पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने संयुक्त रूप से उक्त कार्यक्रम का ऐलान करते हुए चेतावनी दी है कि यदि मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने के दौरान पुलिस बल का प्रयोग किसानों पर हुआ तो किसान इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। किसान नेताओं ने ये भी साफ किया कि किसान अपना विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे लेकिन यदि किसानों के साथ साजिश करने का प्रयास हुआ तो इसके परिणाम के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी।

17 जिलों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम

किसानों की तरफ से जहां प्रदर्शन किए जाएंगे, उसके लिए जगह भी तय कर दी गई है। 17 जिलों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। किसानों का कहना है कि प्रदर्शन की जगह बढ़ भी सकती है। ऐसे में पुलिस के लिए भी किसानों को रोकने की चुनौती रहेगी। वहीं किसानों के रोष प्रदर्शन से आम लोगों को परेशानी हो सकती है। अमृतसर जिले में दो जगह किसानों का प्रदर्शन होगा। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह जंडियाला गुरु और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरना देंगे। जिला होशियारपुर में तीन जगहों टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा व दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मन और मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के आवास पर धरना देंगे। जिला गुरदासपुर में दो जगहों पर कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब अमन शेर सिंह कलसी के बटाला और विधायक अमरपाल सिंह के हरगोबिंदपुर आवास पर किसान धरना देंगे।

जिला मोगा में 4 जगहों विधायक अमनदीप कौर, मंजीत बिलासपुर, विधायक लाडी थोस धरमकोट, अमृतपाल सुखानंद के ​खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिला बठिंडा में स्पीकर कुलतार संधवा और बलकार सिद्धू के आवास पर धरना दिया जाएगा। जिला लुधियाना में 3 स्थानों जगरांव विधायक सरबजीत कौर माणुके, विधायक जगतार सिंह दयालपुरा और मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। जिला तरनतारन में चार जगह मंत्री लालजीत भुल्लर, सरवन सिंह भिखीविंड, मनजिंदर सिंह लालपुरा, कश्मीर सिंह सोहल के आवास पर धरना दिया जाएगा। इसके अलावा जिला पठानकोट में मंत्री लालचंद कटारुचक, जिला फाजिल्का में विधायकनरेंद्र सिंह सवाना, जालंधर में स्थानीय विधायक अमनदीप कौर, पटियाला में मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, मानसा में सुनाम, जिला मुक्तसर एक जगह विधायक गुरमीत सिंह, कपूरथला में राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल, संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान और मलेरकोटला में एक जगह किसान प्रदर्शन करेंगे।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।