mahabharat Draupadi cheerharan came to mind the hc judge said on the Tarn Taran incident द्रौपदी चीरहरण की याद आ गई, तरनतारन की घटना पर बोले जज, किसे बता दिया भीष्म पितामह, Punjab Hindi News - Hindustan
Hindi Newsपंजाब न्यूज़mahabharat Draupadi cheerharan came to mind the hc judge said on the Tarn Taran incident

द्रौपदी चीरहरण की याद आ गई, तरनतारन की घटना पर बोले जज, किसे बता दिया भीष्म पितामह

तरनतारन में 55 साल की महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाने के मामले का स्वतः संज्ञान लेने के बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज ने कहा कि महाभारत के द्रौपदी चीरहरण की याद आ गई।

Ankit Ojha भाषा, चंडीगढ़Mon, 8 April 2024 11:55 PM
share Share
Follow Us on
द्रौपदी चीरहरण की याद आ गई, तरनतारन की घटना पर बोले जज, किसे बता दिया भीष्म पितामह

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को उस घटना का स्वत: संज्ञान लिया जिसमें तरन तारन में एक महिला से उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की और अर्द्धनग्न अवस्था में उसकी परेड कराई। अदालत ने कहा कि यह घटना महाभारत में कौरवों के कहने पर ‘द्रौपदी के चीरहरण' की याद दिलाती है।

पंजाब के तरन तारन जिले में 55 वर्षीय महिला से कथित तौर पर उसके बेटे के ससुराल वालों ने मारपीट की और अर्द्धनग्न अवस्था में उसकी परेड कराई। पीड़ित महिला का बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था और उसने लड़की के परिवार वालों की मर्जी के बगैर उससे शादी कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पीड़िता के बेटे के एक लड़की के साथ गायब होने और उससे शादी करने के कुछ दिनों बाद 31 मार्च को एक गांव में हुई। जस्टिस संजय वशिष्ट ने मीडिया में आयी खबरों के जरिए इस ‘बर्बर और शर्मनाक घटना’ पर स्वत: संज्ञान लिया और इस मामले पर जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई करने का फैसला किया।

न्यायमूर्ति वशिष्ट ने कहा, ‘मुझे महाभारत काल में घटी वह ऐतिहासिक घटना याद आ रही है जब कौरवों के आदेश पर द्रौपदी का चीरहरण हुआ था और भीष्म पितामह सहित पांडवों की चुप्पी के परिणामस्वरूप अंततः महाभारत में हजारों लोगों का रक्तपात हुआ था।’ उन्होंने कहा, ‘इसके सदियों बाद, एक साधारण आम आदमी भी आज यह उम्मीद नहीं करता है कि ‘न्याय प्रणाली’ प्रशासन की नाक के नीचे घट रहीं ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बनी रहेगी।’

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, जब उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उससे मारपीट की और उसके कपड़े फाड़े तो उस समय वह घर पर अकेली थी। उसने आरोप लगाया कि आरेापियों ने अर्द्धनग्न अवस्था में गांव में उसकी परेड कराई। इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।