Congress leader Govind Singh Dotasara praised the former BJP CM धन्यवाद वसुंधरा राजे जी; कांग्रेस नेता डोटासरा ने BJP की पूर्व CM की क्यों करी तारीफ?, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Congress leader Govind Singh Dotasara praised the former BJP CM

धन्यवाद वसुंधरा राजे जी; कांग्रेस नेता डोटासरा ने BJP की पूर्व CM की क्यों करी तारीफ?

  • इस मामले में अब कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की और इस मुद्दे को उठाने के लिए कहा उनका धन्यवाद कहा।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरWed, 9 April 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
धन्यवाद वसुंधरा राजे जी; कांग्रेस नेता डोटासरा ने BJP की पूर्व CM की क्यों करी तारीफ?

राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे का एक बयान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कांग्रेस इसको लेकर कुर्सी पर बैठी भारतीय जनता पार्टी को घेरने में लगी हुई है। इस मामले में अब कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की और इस मुद्दे को उठाने के लिए कहा उनका धन्यवाद कहा।

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा- धन्यवाद वसुंधरा राजे जी, राजस्थान की जनता को निष्क्रिय भाजपा सरकार की सच्चाई बताने के लिए। उन्होंने राजे की 'अफसरों के सोने और जनता के रोने' वाली बात का जिक्र करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार की विफलताओं का यह व्याख्यान विपक्ष के किसी नेता ने नहीं, बल्कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं; अधिकारियों पर बरसीं वसुंधरा राजे- क्या थी वजह?

इसके बाद डोटासरा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश में बिजली-पानी की समस्या गहराती जा रही है। सरकार ने डेढ साल में कोई प्रबंध नहीं किया। हावी अफसरशाही की वजह से सरकार की तैयारियां और नीतियां सिर्फ कागजों में सीमित है।

दरअसल झालावाड़ दौरे पर गईं वसुंधरा राजे को रायपुर कस्बे के लोगों ने पानी की समस्या से रूबरू कराया था। इसके बाद राजे ने जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। इस बयानबाजी और अपनी ही सरकार के होते हुए इस तरह मुखर होकर बोलने से कांग्रेस के कई नेताओं ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा था।

ये भी पढ़ें:LIVE: गुजरात और राजस्थान के बीच होगी भिड़ंत, कुछ देर में होगा टॉस
ये भी पढ़ें:राजस्थान में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश होगी बारिश