GT vs RR Highlights IPL 2025: हेटमायर और सैमसन की मेहनत गई बेकार, गुजरात ने राजस्थान को रौंदा GT vs RR live score ipl 2025 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Narendra Modi Stadium Ahmedabad 9 april shubman sanju - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटGT vs RR Highlights IPL 2025: हेटमायर और सैमसन की मेहनत गई बेकार, गुजरात ने राजस्थान को रौंदा

GT vs RR Highlights IPL 2025: हेटमायर और सैमसन की मेहनत गई बेकार, गुजरात ने राजस्थान को रौंदा

GT vs RR Highlights IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में बुधवार को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए, इसके जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन ही बना सकी।

GT vs RR Highlights IPL 2025: हेटमायर और सैमसन की मेहनत गई बेकार, गुजरात ने राजस्थान को रौंदा

गुजरात बनाम राजस्थान लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 10 Apr 2025 12:14 AM
हमें फॉलो करें

GT vs RR Highlights IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स के लिए हेटमायर ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है।

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरे ओवर में झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 7 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश राणा एक रन ही बना सके। रियान पराग ने 14 गेंद में 26 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 5 रन ही बना सके। कप्तान संजू सैमसन को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। सैमसन ने 28 गेंद में 41 रन बनाए। शुभम एक और आर्चर 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साई किशोर ने तुषार देशपांडे (तीन) और उसके बाद महीश तीक्षणा (पांच) को आउट कर राजस्थान रॉयल्य की पारी का 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर अंत कर दिया। गुजराज टाइटंस की ओर से पी कृष्णा ने तीन, राशिद खान और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए।

वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोस बटलर 25 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख ने 20 गेंद में 36 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड 3 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 53 गेंद में 82 रन बनाकर आउट हुए। तुषार ने उन्हें पवेलियन भेजा। साई ने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के लगाए। तुषार ने राशिद खान (12) रन को भी आउटकर गुजरात को दोहरा झटका दिया। गुजराज टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 217 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

RR: 159/9 (19.2)

GT: 217/6 (20)

9 Apr 2025, 11:30:52 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात ने राजस्थान को हराया

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पहुंच गई है

9 Apr 2025, 11:14:36 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान के नौ विकेट गिरे

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने 17 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंद में 66 रन चाहिए।

9 Apr 2025, 11:12:35 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: हेटमायर फिफ्टी बनाकर हुए आउट

GT vs RR live score IPL 2025: हेटमायर 32 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें पवेलियन भेजा।

9 Apr 2025, 11:08:15 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान ने गंवाया सातवां विकेट

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान ने 16वें ओवर में सातवां विकेट गंवाया। आर्चर 4 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए।

9 Apr 2025, 10:53:39 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: शुभम को राशिद ने किया आउट

GT vs RR live score IPL 2025: शुभम दूबे को राशिद खान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। है। वह सिर्फ एक रन ही बना सके। राशिद का मैच में ये दूसरा विकेट है।

9 Apr 2025, 10:46:38 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: सैमसन लौटे पवेलियन

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 28 गेंद में 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया।

9 Apr 2025, 10:33:27 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान ने 10 ओवर में बनाए 85 रन

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। संजू 29 और हेटमायर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Apr 2025, 10:26:18 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राशिद ने ध्रुव जुरेल को भेजा पवेलियन

GT vs RR live score IPL 2025: राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में ध्रुव जुरेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जुरेल 4 गेंद में पांच रन ही बना सके।

9 Apr 2025, 10:20:38 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को सातवें ओवर में तीसरा झटका लगा है। रियान पराग 14 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। पराग ने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए।

9 Apr 2025, 10:12:09 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: पावरप्ले में राजस्थान ने बनाए 57 रन

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 57 रन बनाए हैं। संजू 21 और रियान 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Apr 2025, 09:55:28 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। नीतीश राणा तीन गेंद में एक रन ही बना सके। सिराज को पहली सफलता मिली है।

9 Apr 2025, 09:51:52 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: यशस्वी जायसवाल लौटे पवेलियन

GT vs RR live score IPL 2025: यशस्वी जायसवाल 7 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अरशद खान ने उन्हें आउट किया। जायसवाल ने 7 गेंद में 6 रन बनाए।

9 Apr 2025, 09:50:53 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: जायसवाल और सैमसन क्रीज पर

GT vs RR live score IPL 2025: यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं। सिराज के पहले ओवर में टीम ने 4 रन बनाए।

9 Apr 2025, 09:26:07 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात ने बनाए 217 रन

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए सुदर्शन ने 82 रन की दमदार पारी खेली।

9 Apr 2025, 09:20:31 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: जायसवाल ने राशिद का कैच लपका

GT vs RR live score IPL 2025: यशस्वी जायसवाल ने राशिद खान का शानदार कैच लपका। राशिद 4 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

9 Apr 2025, 09:16:05 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन

GT vs RR live score IPL 2025: सलामी बल्लेबाजी साई सुदर्शन 53 गेंद में 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। तुषार देशपांडे ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। सुदर्शन ने अपनी पारी में 8 चौके और तीन छक्के लगाए।

9 Apr 2025, 09:11:04 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात ने 18 ओवर में बनाए 187 रन

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन 82 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Apr 2025, 09:02:51 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: संदीप ने रदरफोर्ड को किया आउट

GT vs RR live score IPL 2025: संदीप शर्मा ने शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। रदरफोर्ड तीन गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए।

9 Apr 2025, 08:59:46 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: तीक्षणा ने शाहरुख को किया आउट

GT vs RR live score IPL 2025: तीक्षणा ने शाहरुख खान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शाहरुख 20 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।

9 Apr 2025, 08:48:00 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात ने 13 ओवर में बनाए 124 रन

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर 124 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन 59 रन बनाकर खेल रहे हैं और शाहरुख ने 18 रन बना लिए हैं।

9 Apr 2025, 08:35:26 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: साई सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 32 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उनकी ये तीसरी फिफ्टी है।

9 Apr 2025, 08:26:18 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: जोस बटलर 36 रन बनाकर हुए आउट

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर 25 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। महीश तीक्षणा ने उन्हें आउट किया।

9 Apr 2025, 08:05:33 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 56 रन

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 56 रन बनाए हैं। सुदर्शन ने 22 गेंद में 39 रन और जोस बटलर ने 11 रन की पारी खेली।

9 Apr 2025, 07:55:57 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: सुदर्शन खेल रहे दमदार पारी

GT vs RR live score IPL 2025: साई सुदर्शन 18 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल के जल्दी आउट होने के बाद सुदर्शन ने कई बड़े शॉट खेले हैं।

9 Apr 2025, 07:43:54 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात को लगा पहला झटका

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल 3 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

9 Apr 2025, 07:34:19 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। आर्चर ने पहला ओवर डाला।

9 Apr 2025, 07:20:50 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान ने किया बदलाव

GT vs RR live score IPL 2025: वानिंदु हसारंगा व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल रहे, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने फजलहक फारूकी को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी। गुजरात टाइटन्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

9 Apr 2025, 07:06:50 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

9 Apr 2025, 07:06:17 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन):

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)-यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

9 Apr 2025, 07:02:57 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान ने जीता टॉस

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

9 Apr 2025, 06:51:07 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: कुछ देर में होगा टॉस

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच के लिए टॉस कुछ देर में होगा।

9 Apr 2025, 06:44:26 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: जोफ्रा आर्चर का दमदार प्रदर्शन

GT vs RR live score IPL 2025: शुरुआती मैचों में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को विकेट नहीं मिला था और वह काफी महंगे भी साबित हुए हैं। उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठने लगे थे लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में उन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट लिया।

9 Apr 2025, 06:18:31 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात-राजस्थान की भिड़ंत में कौन आगे?

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आईपीएल 2025 में 6 बार भिड़ चुकी हैं और इस दौरान गुजरात ने 5 बार जीत हासिल की है। राजस्थान को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।

9 Apr 2025, 05:42:26 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गिल खेलेंगे 50वां मैच

GT vs RR live score IPL 2025: शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए अपना 50वां मैच खेलने उतरेंगे। गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गिल की कप्तानी में जारी सीजन में गुजरात ने 4 मैच में से तीन मुकाबले जीते हैं।

9 Apr 2025, 05:19:40 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में गुजरात दूसरे नंबर पर

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने 4 मुकाबले खेलते हुए तीन में जीत दर्ज की है और 6 अंक के साथ सिर्फ दिल्ली से पीछे है। दिल्ली बेहतर नेट रन रेट की वजह से शीर्ष पर है।

9 Apr 2025, 04:49:24 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स

GT vs RR live score IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा।

9 Apr 2025, 04:30:12 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस स्क्वॉड

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस: बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जनत।

9 Apr 2025, 03:43:52 PM IST

GT vs RR live score IPL 2025: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

GT vs RR live score IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 23वां मैच बुधवार को खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, LSG vs DC, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |