Brakes, Idgah, development, Congress, MLA, Rafiq Khan, roared, 10.82 crore, project, stopped, religious ईदगाह विकास पर लगा ब्रेक! कांग्रेस विधायक रफीक खान गरजे- 10.82 करोड़ की योजना रोकी, क्या ये धार्मिक भेदभाव नहीं?, Jaipur Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरBrakes, Idgah, development, Congress, MLA, Rafiq Khan, roared, 10.82 crore, project, stopped, religious

ईदगाह विकास पर लगा ब्रेक! कांग्रेस विधायक रफीक खान गरजे- 10.82 करोड़ की योजना रोकी, क्या ये धार्मिक भेदभाव नहीं?

ईद उल अजहा के मौके पर कांग्रेस विधायक रफीक खान ने एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खासतौर पर जयपुर की ऐतिहासिक ईदगाह के अधूरे विकास कार्यों को लेकर चिंता जाहिर की और इसे धार्मिक भेदभाव का उदाहरण बताया।

Sachin Sharma लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 June 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
ईदगाह विकास पर लगा ब्रेक! कांग्रेस विधायक रफीक खान गरजे- 10.82 करोड़ की योजना रोकी, क्या ये धार्मिक भेदभाव नहीं?

ईद उल अजहा के मौके पर कांग्रेस विधायक रफीक खान ने एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खासतौर पर जयपुर की ऐतिहासिक ईदगाह के अधूरे विकास कार्यों को लेकर चिंता जाहिर की और इसे धार्मिक भेदभाव का उदाहरण बताया।

रफीक खान ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईदगाह के सर्वांगीण विकास के लिए 10.82 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य की शुरुआत भी हो चुकी थी और ईदगाह के एक हिस्से की छत का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया था। लेकिन नई सरकार बनने के बाद यह योजना ठप पड़ी हुई है।

विधायक ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया और कहा कि वे पूरे राज्य के मुख्यमंत्री हैं, किसी एक जाति या धर्म के नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा बीजेपी सरकार सिर्फ खास समुदायों या धार्मिक स्थलों को प्राथमिकता दे रही है, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है।

खान ने कहा कि न केवल ईदगाह का काम रोका गया है, बल्कि गोविंददेवजी मंदिर के लिए स्वीकृत 100 करोड़ रुपये और गलता पीठ की पार्किंग योजना के लिए तय 20 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या धार्मिक आधार पर भेदभाव कर राज्य सरकार विकास की धाराओं को तय करेगी?

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं को बिना भेदभाव के दोबारा शुरू किया जाए। खान ने कहा कि विकास योजनाओं का धर्म और जाति से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।

रफीक खान ने यह भी याद दिलाया कि वह इस मुद्दे को पहले भी उठा चुके हैं, जब उन्होंने ईद की नमाज के मौके पर ईदगाह में लोगों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है और इस भेदभाव के खिलाफ वे विधानसभा से लेकर सड़क तक आवाज उठाते रहेंगे।

विधायक ने अंत में प्रदेशवासियों को बकरा ईद की मुबारकबाद दी और सभी से आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।