लगातार छठी बार राजद जिलाध्यक्ष चुने गये रामप्रवेश
चंदवा में राजद जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोग्ता ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने छठी बार जिलाध्यक्ष का पद...

चंदवा,प्रतिनिधि। चंदवा के स्थानीय पथ निर्माण विश्रामागार परिसर में सोमवार को राजद जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में बतौर चुनाव पदाधिकारी पूर्व मंत्री सत्यानंद भोग्ता एवं सह चुनाव प्रभारी ईश्वरी महतो मौजूद थे। सर्वप्रथम निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, बबलू गिरी, सूरज यादव व अन्य नेताओं ने चुनाव पदाधिकारी, सह पदाधिकारी एवं चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने वाले पार्टी के पदधारियों का अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके उपरांत चुनाव पदाधिकारी श्री भोगता ने चुनावी प्रक्रिया एवं चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। हालांकि जिलाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने नामांकन किया।
जिसके बाद सर्वसम्मति से लगातार छठी बार उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। फोटो - 6- नवनियुक्त राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव को माला पहनाकर स्वागत करते पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।