एमके स्टालिन ने कहा, ‘हमने परिसीमन पर ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। चूंकि मैं इस सरकारी समारोह में भाग ले रहा हूं, इसलिए मैंने उन्हें उनकी सभा में भाग लेने में असमर्थता से अवगत करा दिया।'
पीएम मोदी ने भारत के विकास और अपनी नेतृत्व यात्रा के बारे में भी बात की। जयसूर्या ने प्रभावित होकर कहा कि पीएम का क्रिकेट ज्ञान और भारत को विकसित करने का उनका दृष्टिकोण प्रेरणादायक था।
कच्चातिवु एक छोटा और निर्जन द्वीप है। यह भारत के तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच पाक जलडमरूमध्य में स्थित है। यह द्वीप 285 एकड़ में फैला है। इसका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामरिक महत्व रहा है।
नौसेना का आरोप है कि मछुआरे गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्हें श्रीलंका के कांकेसंथुराई फिशिंग हार्बर ले जाया गया। यह बीते 2 दिनों में मछुआरों की गिरफ्तारी की दूसरी घटना है।
एनपीपी ने जाफना प्रांत में 6 में से 3 सीटें जीतीं, जिससे वहां वर्चस्व रखने वाली पारंपरिक तमिल पार्टियों को झटका लगा। इससे पहले कभी सिंहली बहुल कोई पार्टी जाफना में नहीं जीती है।
जो रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 6ठी बार उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
श्रीलंका इंग्लैंड में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली एशियाई टीम बन गई है। लंदन टेस्ट में मेहमानों ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 219 रन चेज किए। पहली बार किसी एशियाई टीम ने इंग्लैंड में 200 से अधिक रन चेज किए हैं।
WTC 2025 Updated Points Table- इंग्लैंड को लंदन टेस्ट में 8 विकेट से हराकर श्रीलंका डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल के टॉप-5 में वापसी हुई है। वहीं इंग्लैंड इस हार के बाद 6ठे पायदान पर खिसक गया है।
SL vs ENG Highlights- पथुम निसानका के शतक के दम पर श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड को उन्हीं की सरजमीं पर 10 साल बाद हराने में कामयाब रही। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लंदन केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया था।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आए। उनको स्पिन गेंदबाजी करता देख उनके साथी खिलाड़ी हंसते हुए नजर आए। श्रीलंका की पारी के दौरान खराब रोशनी के कारण वोक्स को कुछ गेंद स्पिन करनी पड़ी।