पोस्ट के कैप्शन में कन्नड़ में लिखा गया, 'केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से हिंदी हटा दी गई है। कन्नड़ और इंग्लिश में ही लिखा है। क्या यह हिंदी थोपने का विरोध है। यह वाकई अच्छा डेवलपमेंट है।'
भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने प्रश्नकाल में दावा किया कि एक ही समय पर एक ही विमान यात्रा की बुकिंग यदि दो अलग-अलग लोग कराएं तो किराये में काफी अंतर होता है।
दरभंगा से तमाम शहरों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर की सेवा जल्द शुरू होने की संभावना है। दोनों विमानन कंपनियों ने स्लॉट के लिए नागर विमानन मंत्रालय को आवेदन दिया है।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था। यह केवल थोड़े समय के लिए था। प्रतिबंध हटने के तुरंत बाद ही उड़ान वापस चली गई।'
लगातार दूसरे दिन भी दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को स्पाइसजेट की मुंबई-दरभंगा-मुंबई और हैदराबाद- दरभंगा-हैदराबाद फ्लाइट रद्द किए जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। शेड्यूल में रहने के बावजूद फ्लाइट को रद्द किए जाने से उन्हें मायूस होना पड़ा।
दिल्ली से यह फ्लाइट 90 यात्रियों को लेकर शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंची और शाम 4:50 बजे 79 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। वर्तमान में दिल्ली के लिए इंडिगो की दो, स्पाइस, अकासा और एलायंस एयर की एक-एक फ्लाइट सेवा में है। मुम्बई की दो, हैदराबाद की एक, कोलकाता की एक और बेंगलुरु की एक उड़ान है।
होली को लेकर विमान किराया महंगा होने लगा है। मुंबई और बेंगलुरु का किराया 11 से 12 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। सात मार्च को मुंबई से रांची का किराया 12,625 रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेनों में एक भी सीट खाली नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले ही रवि दीवार फांदकर अमेरिका पहुंचा था। मगर, यहां भी उसे पकड़ लिया गया और निर्वासित करने का फैसला हुआ।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की घटना के बाद से अचानक पटना टू दिल्ली की हवाई उड़ान का किराया 22 हजार के पार चला गया। वहीं पटना-मुंबई मार्ग पर भी हवाई किराया आसमान छू रहा है। 18 फरवरी को पटना से मुंबई जाने का अधिकतम किराया 28 हजार पर पहुंच गया है
15 फरवरी को दिल्ली से दरभंगा का अधिकतम विमान किराया साढ़े सत्रह हजार हो गया है। वहीं दिल्ली से पटना का अधिकतम किराया सवा सत्रह हजार है। मुंबई से दरभंगा का किराया 20081 रुपए है। जो सामान्य दिनों से कई गुना ज्यादा है।