Vandana Katariya retirement: वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि यह मेरी कहानी का अंत नहीं, यह एक नई शुरुआत है। वह आगे हॉकी इंडिया लीग में खेलती रहेंगी।
हॉकी के मैदान पर दोस्ती होती है और फिर कोरोना के दौरान दोनों को एकदूसरे से प्यार हो जाता है। अब दोनों की शादी हो गई है। मनदीप और उदिता की लव स्टोरी वाकई में कमाल की है।
पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हरमनप्रीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी और दिग्गज गोलकीपर सविता को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार मिला। वहीं हॉकी इंडिया का 2024 ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ ध्यानचंद पुरस्कार 1975 विश्व कप विजेता टीम को मिला।
टीम इंडिया ने FIH Pro League के घरेलू चरण का अंत जीत के साथ किया। भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर सीजन का दमदार अंत किया। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे।
हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि महिला हॉकी इंडिया लीग (डब्ल्यूएचआईएल) खेल पर वैसा ही प्रभाव डाल सकती है जैसा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने क्रिकेट पर डाला है।
भारत ने तीन बार के चैंपियन चीन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार महिला जूनियर एशिया कप जीता। भारत ने चीन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मात दी।
भारतीय हॉकी टीम ने ओमान में पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराया। भारत ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है।
बिहार के राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा दिया है। नीतीश सरकार ने भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
India vs China Women’s Asian Champions Trophy Final: भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अपने नाम कर ली है। भारत ने बुधवार को फाइनल में चीन को 1-0 से मात दी।
भारतीय टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने सेमीफाइनल में आखिरी क्वार्टर में जापान को 2-0 से हार थमाई। भारत की खिताबी भिड़ंत चीन से होगी।