Mandeep Singh and Udita Duhan will get married on the 21st of March Friendship on Hockey turf love during Covid हॉकी के मैदान पर दोस्ती, कोरोना में प्यार और अब शादी...कमाल की है मनदीप और उदिता की लव स्टोरी, Hockey Hindi News - Hindustan
Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकीMandeep Singh and Udita Duhan will get married on the 21st of March Friendship on Hockey turf love during Covid

हॉकी के मैदान पर दोस्ती, कोरोना में प्यार और अब शादी...कमाल की है मनदीप और उदिता की लव स्टोरी

  • हॉकी के मैदान पर दोस्ती होती है और फिर कोरोना के दौरान दोनों को एकदूसरे से प्यार हो जाता है। अब दोनों की शादी हो गई है। मनदीप और उदिता की लव स्टोरी वाकई में कमाल की है।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 March 2025 10:17 AM
share Share
Follow Us on
हॉकी के मैदान पर दोस्ती, कोरोना में प्यार और अब शादी...कमाल की है मनदीप और उदिता की लव स्टोरी

हॉकी के मैदान से शुरू हुई दोस्ती, पहले प्यार और फिर शादी में बदलने वाली है। ये वाकई में खूबसूरत प्रेम कहानी है, जो भारतीय हॉकी टीम के दो खिलाड़ियों की है। पुरुष और महिला टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान जल्द शादी करने वाले हैं। इन दोनों की लव स्टोरी हॉकी के टर्फ से शुरू हुई, जो पहले खेल को समझने वाले दो साथियों, फिर दोस्त और फिर लव स्टोरी में बदली। अब ये प्रेम कहानी एक नया अध्याय लिखने जा रही है। मेंस टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह और वुमेंस हॉकी लीग में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वालीं उदिता दुहान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

आप जानते ही होंगे कि अगर कोई खिलाड़ी प्यार में पड़ जाता है तो इसकी जानकारी वे कई बार तो अपने साथियों को भी नहीं देता है, लेकिन इस सुपर कपल ने सार्वजनिक तौर पर कुछ समय पहले इस बात को स्वीकार किया था कि वे एकदूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने वाले हैं। कई साल इनकी लव स्टोरी चली, जो अब एक कदम आगे बढ़ने की कगार पर है। दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 21 मार्च को पंजाब में दोनों की शादी होगी। हॉकी इंडिया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सूत्रों ने दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताया। मनदीप और उदिता की मुलाकात साल 2018 में बेंगलुरु में नेशनल कैंप के दौरान हुई थी। दोनों पहले एकदूसरे से सिर्फ खेल के बारे में बात करते थे, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। इसका जानकारी उन्होंने खुद दी थी। इसके बाद लॉकउाउन के समय उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। तभी दोनों ने एकदूसरे का हमसफर बनने का फैसला किया। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।