Rajgir Station s Public Toilets Remain Closed for 5 Months Causing Hardship to Passengers राजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRajgir Station s Public Toilets Remain Closed for 5 Months Causing Hardship to Passengers

राजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजा

राजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजाराजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजाराजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजाराजगीर स्टेशन पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 25 April 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजा

राजगीर स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं खुलता शौचालय का दरवाजा 5 महीने से बंद है पे एण्ड यूज शौचालय, महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत 2 व 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर कोई सुविधा नहीं फोटो शौचालय बंद: राजगीर स्टेशन के पे एण्ड यूज शौचालय के ग्रिल गेट पर पांच महीने से लटका है ताला। राजगीर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास बना पे एण्ड यूज शौचालय पिछले पांच महीने से बंद पड़ा है। मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाहर खेतों की ओर जाते हैं यात्री: शौचालय बंद होने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म छोड़कर खेतों की ओर जाना पड़ता है। खासकर महिला यात्रियों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ता है। यह शौचालय स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास स्थित है, लेकिन इतने महीनों से बंद रहने के कारण इसकी उपयोगिता खत्म हो गई है। दिव्यांगों और आम यात्रियों के लिए बने अन्य शौचालय भी बंद: प्लेटफार्म नंबर एक पर दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर भी ताला जड़ा रहता है। स्टेशन के उत्तरी भाग में दो और पब्लिक टॉयलेट हैं, पर वे भी आम दिनों में बंद रहते हैं। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि इन शौचालयों को सिर्फ वीआईपी मूवमेंट के समय ही खोला जाता है। प्लेटफार्म दो और तीन पर नहीं है कोई भी शौचालय: राजगीर स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो और तीन से भी रोज़ कई ट्रेनें चलती हैं और भारी संख्या में यात्री यहां से आवाजाही करते हैं। बावजूद इसके, इन प्लेटफॉर्मों पर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं है। स्थानीय यात्रियों की मांग, फिर से हो संचालन: नवादा जिले के कौआकोल निवासी यशवंत रविदास, वारसलीगंज के छोटू पासवान, नारदीगंज के पवन मौर्य समेत कई यात्रियों ने मांग की कि स्टेशन पर संचालित शौचालय को तत्काल खोला जाए। यात्रियों ने कहा कि परिवार के साथ यात्रा के दौरान उन्हें बहुत दिक्कत होती है। राजगीर जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थल पर शौचालय जैसी सुविधा का अभाव शर्मनाक है। क्या बोले स्टेशन प्रबंधक? स्टेशन प्रबंधक चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पे एण्ड यूज शौचालय पहले एक ठेकेदार के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। किसी कारणवश उसका संचालन बंद हो गया। रेलवे जल्द ही इसका पुनः टेंडर करेगा ताकि सुविधा बहाल हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।