51 Landless Families Receive Housing Land in Bind Under Basera Campaign बिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियाना, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif News51 Landless Families Receive Housing Land in Bind Under Basera Campaign

बिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियाना

बिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियानाबिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियानाबिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियानाबिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियानाबिन्द में 51 भूमिहीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 25 April 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
बिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियाना

बिन्द में 51 भूमिहीन परिवारों को मिला आशियाना सीओ ने बांटे बासीगत पर्चा, घर बनाने के लिए मिली जमीन फोटो : बिंद सीओ : बिन्द अंचल कार्यालय में शुक्रवार को भूमिहीन परिवार को बासीगत पर्चा देते सीओ रामायण कुमार व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को शिविर लगाकर अभियान बसेरा दो के तहत 51 भूमिहीन परिवारों को बासीगत पर्चा दिया गया। सीओ रामायण कुमार ने कहा कि सभी सातों पंचायतों के भूमिहीन परिवारों को अपना आशियाना बनाने के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया गया है। जमीन उपलब्ध होने के बाद इन सभी परिवारों को स्थाई रूप से अपना आशियाना बनाने में साहुलियत होगी। भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराने का यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। शेष बचे सभी भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्व कर्मचारी के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को चि्ह्तित कर सूची बनाया जाएगा। भूमि उपलब्ध कराने के लिए भूमिहीन परिवार खुद से भी अंचल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जमीन का पर्चा पाने वालों में सोनु कुमार, आजाद कुमार, अनीता देवी, चन्द्रीका पासवान, चुन्नु पासवान, धर्मेन्द्र कुमार, गुड्डू तांती, उचित पासवान, राजवीर पासवान, रामदहिन पासवान, बब्लू कुमार, दुलारचंद तांती, पुनित तांती, रामगुलाम तांती, राजकुमार तांती, सुरज तांती, जयराम तांती, संजय नोनिया, राजकुमार चौहान, बुन्देला नोनिया, विकास चौहान, दारा चौहान, अमरेन्द्र पासवान, धनंजय कुमार, कुन्दन पासवान, दिनेश पंडित, शंकर पंडित, विजय दास, धनंजय दास, जागो देवी, विपीन कुमार, जानकी देवी, शोभा देवी, मिन्ता देवी, सोनामुखी देवी, विभा देवी, पिंकी देवी, रिंकु देवी, उषा देवी, सीमा कुमारी, गोरे लाल, अशर्फी देवी, कांति देवी, सुशिला देवी, भारती देवी, सुमा देवी, गायत्री देवी, फुलवा देवी, जन्तु देवी, चम्पा देवी व अन्य शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।