Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsFire Destroys Wheat Crop in Usia Village Prompt Response from Authorities
आग लगने से गेहूं की फसल राख
Ghazipur News - दिलदारनगर के उसिया गांव में दोपहर में खेत में आग लग गई। नन्हू यादव और भागमनि वशिष्ठ सिंह के एक-एक बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। पुलिस और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। फायर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 26 April 2025 12:25 AM

दिलदारनगर। क्षेत्र के उसिया गांव के सिवान में दोपहर में अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। नन्हू यादव की एक बीघा काटी हुई गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गयी। भागमनि पत्नी वशिष्ठ सिंह का एक बीघा तैयार गेहूं और भूसा भी जल गया। आग की सूचना पर पुलिस और लेखपाल जीतलाल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इससे आसपास के खेतों में लगी फसलें बच गयीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।