64 कर्मचारी उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित
भागलपुर में शुक्रवार को मालदा स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में 68वें और 69वें रेल सप्ताह के अवसर पर रेल सेवा पुरस्कार दिवस मनाया गया। इस समारोह में डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कर्मचारियों को...

भागलपुर। मालदा स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को 68वां व 69वां रेल सप्ताह के तहत रेल सेवा पुरस्कार दिवस मनाया गया। कर्मचारियों को सेवा, सुरक्षा व राजभाषा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने की। पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता, एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुपा घोष, सीनियर डीसीएम अंजन मौजूद रहे। रेल सेवा के लिए तीन प्रमुख श्रेणियों में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रेल सेवा पुरस्कार परिचालन, यांत्रिक, वाणिज्यिक, विद्युत, इंजीनियरिंग व कार्मिक विभाग से 64 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 22 कर्मचारियों को सुरक्षा पुरस्कार मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।