Bagalpur Faces Water Supply Issues Filthy Water Problem Resolved गर्मी चढ़ते ही गहराने लगा जलापूर्ति संकट, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBagalpur Faces Water Supply Issues Filthy Water Problem Resolved

गर्मी चढ़ते ही गहराने लगा जलापूर्ति संकट

भागलपुर में गर्मी बढ़ने पर जलापूर्ति की समस्या उभरने लगी है। सच्चिदानंद नगर के नलकूप से गंदा पानी आने की शिकायत का समाधान किया गया। जलकल शाखा ने 10 मीटर पाइप लगाकर नलकूप को ठीक किया। अब इलाके में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 26 April 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी चढ़ते ही गहराने लगा जलापूर्ति संकट

भागलपुर। गर्मी चढ़ते ही शहरी इलाकों में लगातार जलापूर्ति की समस्या होने लगी है। जिसको जलकल शाखा की टीम द्वारा ठीक किया जा रहा है। सच्चिदानंद नगर स्थित नलकूप से गंदा पानी आने की शिकायत का समाधान किया गया। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। बीते बुधवार को जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने टीम भेज कर नलकूप को ठीक कराया। प्रभारी ने बताया कि नलकूप से गंदा पानी आ रहा था। शिकायत मिलने पर दस मीटर पाइप लगाकर ठीक किया गया। अब साफ पानी आ रहा है। अलग-अलग वार्ड से जो भी पेयजल की समस्या की शिकायत होती है। उसको फौरन ठीक किया जाता है। ताकि जलापूर्ति में परेशानी नहीं हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।