Mystery Surrounds Death of Unknown Elderly Man Found in Field in Kopa Ganj अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMystery Surrounds Death of Unknown Elderly Man Found in Field in Kopa Ganj

अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Mau News - कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती में एक बुजुर्ग का शव खेत में मिला। उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी और उसके शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 26 April 2025 12:24 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात बुजुर्ग का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार को दोपहर खेत में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहंुचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गए थे। क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती के पास स्थित खेत में लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। दोपहर में किसी की नजर उस पर पड़ी तो आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि गांव में तीन चार दिनों से दिखाई दे रहा था। उसकी मौत कैसे हुई कोई बता नहीं पाया। हालांकि उसके शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं थे। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने कहा कि अज्ञात वृद्ध की पहचान नहीं हो पा रही है। मर्चरी हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।