दलसिंहसराय विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने राजस्व वसूली में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मियों को किया सम्मानित
दलसिंहसराय विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विवेकानंद ने निर्धारित लक्ष्य...

दलसिंहसराय। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय, दलसिंहसराय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले अभियंताओं के साथ ही क्षेत्र व कार्यालय कर्मियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताया गया कि मार्च 25 में मुख्यालय ने 20.5 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया था। लेकिन प्रमंडल स्तर पर 22.55 करोड़ रुपये की वसूली की थी। कार्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम आयोजित समारोह की अध्यक्षता एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजित कुमार ने की। मोहिउद्दीन नगर के एई मनमोहन पांडेय के संचालन में सम्पन्न सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अधीक्षण विद्युत अभियंता विवेकानंद (आपूर्ति अंचल समस्तीपुर) ने दलसिंहसराय प्रमंडल के राजस्व संग्रह में निर्धारित लक्ष्य से अधिक वसूली के लिये राजस्व संग्रह कार्य से जुड़े सभी फ्रेंचाइजी एवं कार्यालय कर्मियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रमंडल के सभी फ्रेंचाइजी और कर्मियों के अथक मेहनत और प्रयास का नतीजा है कि आज दलसिंहसराय ने इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने मानव बल की कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव बल लोगो की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। जिससे लोगों के घरों में उजियारा रहता है। हम उपभोक्ताओं से भी अपील करते है कि समय पर अपना बिजली बिल का भुगतान करें । बकाया राशि रहने पर 1.5 प्रतिशत ब्याज से बचने के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। इससे पूर्व आगत अतिथि का स्वागत दलसिंहसराय विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता निलेश कुमार ने पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर किया। सम्मानित होने वाले में अमित कुमार, गौरव कुमार, दलसिंहसराय प्रशाखा के राजकुमार यादव, मुकेश कुमार सिंह, सीताराम कुमार यादव, कार्यपालक सहायक मो. शाकिर हुसैन , अंजनी कुमार, अमृतांशु रंजन, कनीय विद्युत अभियंता राजस्व खुशबू कुमारी, कनीय अभियंता सचिन कुमार, विद्यापति नगर के जेई गंगासागर, पगड़ा की इंदुबाला, संजीव कुमार, लेखा पदाधिकारी मनीष कुमार, मो. रिजवान, आशुतोष कुमार, नवीन कुमार, राजनन्दन पासवान,५संतोष कुमार, धीरज कुमार आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।