Gayatri Mahayagna Celebrates Spiritual Wisdom with Community Events गायत्री महायज्ञ में मंत्र के महत्व पर डाला प्रकाश, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsGayatri Mahayagna Celebrates Spiritual Wisdom with Community Events

गायत्री महायज्ञ में मंत्र के महत्व पर डाला प्रकाश

Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना के भातकोल ग्राम सभा में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। कथाव्यास शास्त्री सरजू प्रसाद ने गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। महायज्ञ में नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 26 April 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
गायत्री महायज्ञ में मंत्र के महत्व पर डाला प्रकाश

मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लाक क्षेत्र के भातकोल ग्राम सभा में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ में कथाव्यास शास्त्री सरजू प्रसाद ने गायत्री मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गायत्री मंत्र का जाप नर-नारी सभी कर सकते हैं। आज के इस युग में सबसे बड़ी आवश्यकता सद्बुद्धि और सद्ज्ञान की है। महायज्ञ में नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन ,विद्यारंभ , दीक्षा एवं आदर्श विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। शाम को दीप महायज्ञ में सामूहिक नवयुग की आरती उतारी गई। इस मौके पर आशुतोष शर्मा, अमरजीत शर्मा, इन्द्रदेव शर्मा, सुभाष सैनी, अमित, राजेन्द्र शर्मा, अरविंद शर्मा, रविन्द्र कुमार, राजीव शर्मा, रणवीर , धर्मेन्द्र इत्यादि लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।