बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने अनुष्का यादव से रिलेशनशिप को लेकर विवाद में चल रहे तेज प्रताप यादव का साथ दिया है। उन्होंने रामविलास पासवान की दो शादी का हवाला देकर लालू यादव से पुनर्विचार करने कहा है।
आरजेडी के संगठन चुनाव का दूसरा चरण 31 मई से शुरू हो रहा है। जिसमें प्रखंड कमेटियों का चुनाव होगा, जबकि 5 जून से शुरू होने वाले तीसरे चरण में जिला कमेटियों का चुनाव होगा। 14 से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया और पांच जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि न्यायाधीश वास्तव में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लोक सेवक हैं, लेकिन उसने कहा कि किसी जज पर मुकदमा चलाने के लिए पूर्व मंजूरी की आवश्यकता होगी।
(पेज चार) कभी सिद्धान्त की बली चढ़ाता है। उन्होने कहा की स्व. श्रीनिवास इसके प्रबल पक्षधर थे। व्यक्ति को सच बोलनें की आदत डालनी चाहिए
आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके पिता जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज नहीं हैं। उन्होंने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी नहीं दिया है।
पटना में 18 जनवरी को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें जगदानंद सिंह बिहार राजद अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आलोक मेहता का नाम आगे चल रहा है।
उपचुनाव में राजद प्रत्याशी अजीत सिंह की हार हुई है। उन्हें बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने सिर्फ पराजित किया बल्कि रामगढ़ की जनता ने तीसरे पायदान पर धकेल दिया। अजीत सिंह बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई हैं।
बिहार की राजनीति में कोइरी जाति के वोटर और नेताओं के बढ़ते महत्व के बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से सुशील सिंह कुशवाहा को कैंडिडेट बनाया है। कुशवाहा वोटरों ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में पूरे शाहाबाद की राजनीतिक तस्वीर बदल दी थी।
बिहार उपचुनाव की चारों सीटों पर वंशवाद हावी है। फिर चाहे वो महागठबंधन के प्रत्याशी हों, या फिर एनडीए के हों। किसी के बेटे, किसी की बहू, किसी की पत्नी चुनावी मैदान में कूदे है। हालांकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने परिवारवाद से दूरी बनाए रखी है।
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आरजेडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें रामगढ़ से राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह और बेलागंज से सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाश कुमार को प्रत्याशी बनाया है।