यूपी की योगी सरकार ने प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास व आईटी एवं इलेक्ट्रानिक और अध्यक्ष यमुना एक्सप्रेस प्राधिकरण अनिल कुमार सागर को हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित जापानी, कोरियन और अमेरिकन सिटी के बाद ऑस्ट्रियाई सिटी बसाने की तैयारी है। ऑस्ट्रिया के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा का दौरा किया।
यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने किसानों के लीजबैक मामलों का झंझट खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी मिलने के बाद गांवों में आबादी का सीमांकन (पेरीफेरी) के बाहर ही भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। फिलहाल 15 गांवों का सर्वे शुरू कराया गया है।
यमुना प्राधिकरण (यीडा) की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी है। यीडा ने औद्योगिक सेक्टरों के 1096 आवंटियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने भूखंड की लीज डीड तो करा ली हैं, लेकिन आवंटन के कई माह बाद भी नक्शा पास नहीं कराए।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने कॉरपोरेट ऑफिस खोलने के लिए गुरुवार को 45 भूखंडों की योजना शुरू की है। इसके लिए नौ अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) इस माह आवासीय, व्यावसायिक व संस्थागत भूखंडों सहित कई योजनाएं लॉन्च करेगा। इसकी तारीख भी तय कर दी गई है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बकाया लंबित होने के कारण सनवर्ल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और सुपरटेक टाउनशिप को दी गई भूमि का आवंटन रद्द कर दिया है। प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अपना मकान होने का सपना जल्द साकार हो सकता है। यीडा ने एक स्कीम लाने जा रहा है। जिसमें करीब 6 हजार प्लॉट्स सस्ती दरों में उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव है।
यमुना प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। यीडा ने जेवर, मथुरा, आगरा समेत कई क्षेत्रों के 300 से अधिक कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए हैं।
यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में छह नए सेक्टर बसाएगा। छह नए सेक्टर बसाने के लिए लैंड बैंक भी तैयार होगा। इसके लिए अगले दो वर्षों में 40 गांवों की 15 हजार एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी।