किशोर ने 8 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, खेत में ले जाकर किया रेप, इस हाल में मिली मासूम
हाथरस में 15 साल के किशोर ने आठ साल की बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोग बच्ची को ढूंढते हुए खेत में पहुंचे तो उसे खून में लथपथ देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस गांव पहुंची।

यूपी के हाथरस एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 15 साल के किशोर ने शुक्रवार शाम आठ साल की बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोग बच्ची को ढूंढते हुए खेत में पहुंचे तो उसे खून में लथपथ देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं मुकदमा दर्ज कर बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, यहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की बच्ची शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे गांव का 15 साल का किशोर बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत पर ले गया। काफी देर तक बच्ची घर में नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की और ढूंढते हुए खेत तक पहुंच गए। खेत में खून से लथपथ हालत में बच्ची को देखा तो दंग रह गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
इस पर मुरसान मुरसान पुलिस व एक अन्य थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेज दिया गया। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची का अलीगढ़ में उपचार जारी है। इस मामले में सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। उसकी हालत सामान्य है।