डॉ. सीके गौतम प्राचार्य सूची में शामिल हुए
Agra News - -आगरा कॉलेज में पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य आयोग की सूची में हुए शामिल आगरा।

-आगरा कॉलेज में पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य आयोग की सूची में हुए शामिल आगरा। आगरा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. चित्र कुमार गौतम को प्रदेश की प्राचार्य सूची में शामिल किया गया है। विज्ञापन संख्या 49 के अंतर्गत एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर सीधी भर्ती के तहत 5 अक्टूबर 2021 को घोषित अंतिम परिणाम में डॉ. चित्र कुमार गौतम के अभ्यर्थी क्रम में परिवर्तन किया गया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव शिवजी मालवीय के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार डॉ. चित्र कुमार गौतम का नाम मुख्य सूची में डॉ. सत्यव्रत सिंह रावत के नीचे एवं डॉ. राजकुमार वर्मा के ऊपर रखा गया है। डॉ. सीके. गौतम कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में तीन माह तक कार्य कर चुके हैं। डॉ. गौतम का प्राचार्य पद पर चयन होने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। बधाई देने वालों में प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रो. अरुणोदय बाजपेई, डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. गौरव कौशिक, प्रो. भूपाल सिंह, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. पीबी झा, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, प्रो. शोभनाथ जैसल, डॉ. दिग्विजय पाल सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. उमाकांत चौबे, प्रो. रंजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, धर्मवीर सिंह यादव, प्रो. उमेश कुमार, डॉ. फिरोज़ अंसारी, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. शिव वीर सिंह यादव, डॉ. कृष्णवीर सिंह यादव शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।