Awalkheda Market Faces Severe Waterlogging and Traffic Issues Despite Tourist Attraction बोले आगरा: विशिष्ट पहचान होने के बावजूद आंवलखेड़ा में समस्याएं हजार , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAwalkheda Market Faces Severe Waterlogging and Traffic Issues Despite Tourist Attraction

बोले आगरा: विशिष्ट पहचान होने के बावजूद आंवलखेड़ा में समस्याएं हजार

Agra News - आंवलखेड़ा कस्बा आगरा-जलेसर मार्ग पर स्थित है, जहां पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म स्थान है। यहां जलभराव, अंधेरा, गोवंश की समस्या और ट्रैफिक जाम से दुकानदार परेशान हैं। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 26 April 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
बोले आगरा: विशिष्ट पहचान होने के बावजूद आंवलखेड़ा में समस्याएं हजार

आंवलखेड़ा कस्बा आगरा-जलेसर मार्ग पर स्थित है। बड़ी संख्या में वाहन यहां से निकलते हैं। यह पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्मस्थली है। प्रसिद्ध गायत्री शक्ति पीठ भी यहां है। सूर्य मंदिर भी आकर्षण का केंद्र हैं। इस विशिष्ट पहचान के बावजूद यहां का बाजार समस्याओं से जूझ रहा है। बाजार में जलभराव की समस्या गंभीर हो गयी है। दुकानों के आगे गंदा पानी भरा होने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। यही नहीं स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं, इसलिए रात को अंधेरा रहता है। दुकानदार अपनी दुकानें जल्द बंद करने को मजबूर हो जाते हैं। इसके अलावा गोवंश और ट्रैफिक जाम की समस्या भी दुकानदारों और यहां आने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है।

आंवलखेड़ा के बाजार में दो सौ से अधिक बड़ी-छोटी दुकानें हैं। शोरूम भी हैं, लेकिन दुकानदार समस्याएं बताते हैं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। लेकिन कस्बे के बाजार को अभी भी सुविधाओं की जरूरत है।

आपके अखबार हिन्दुस्तान के बोले आगरा संवाद में दुकानदारों ने कहा कि जलभराव की समस्या गंभीर होचली है। इससे दुर्गंध उठती है। दुकानदार और ग्राहक परेशान होते हैं।

दुकानदारों ने बताया कि आंवलखेड़ा बाजार में स्वच्छता की कमी है। खुले में कूड़ा फेंकने के कारण अधिक दिक्कत हो रही है। सफाई की कमी के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या होती है। इस समस्या का जल्द से जल्द निदान होना चाहिए। आवरा गोवंश की समस्या से यह बाजार भी अछूता नहीं है। गोवंश सड़कों पर लड़ते हैं तो हादसे की आशंका होती है। वो दुकानों के बाहर रखा सामान खराब कर जाते हैं। यही नहीं, आवारा गोवंश के हमले से कई बार लोग चोटिल भी हो गए हैं। इधर दुकानदारों ने आंवलखेड़ा के बाजार में अतिक्रमण की समस्याओं को भी उठाया। रेहड़ी व खोखा वालों का मार्ग पर कब्जा है। इससे अक्सर जाम लगता है। दुकानदार परेशान होते हैं। कुछ दुकानदारों ने कहा कि जाम के लिए ऑटो चालक काफी हद तक जिम्मेदार हैं। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आवागमन में समस्या पैदा होती है। कारोबार प्रभावित होता है। संवाद में दुकानदारों ने आंवलखेड़ा में बस स्टैंड की मांग भी प्रमुखता से रखी। बताया कि बस स्टैंड न होने की वजह से पर्यटक वाहनों को रोड के किनारे खड़े करते हैं। इधर, दुकानदारों ने कहा कि आंवलखेड़ा के बाजार में स्ट्रीट लाइट की कमी है। नालियों की समस्या भी है। स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है।

सुझाव

1. आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए ग्राम पंचायत अभियान चलाए। इससे दुकानदारों को राहत मिलेगी।

2. बिजली संकट हल होना चाहिए। विभाग बिजली कटौती के लिए रोस्टर जारी करे।

3. जाम की समस्या से निजात पाने के लिए अतिक्रमण पर अंकुश लगे। ऑटों वालों की मनमानी रोकी जाए।

4. यहां बस स्टैंड के लिए जनप्रतिनिधि, तहसील के अधिकारी संयुक्त रूप से प्रयास करें।

शिकायत

1. आवारा गोवंश लगातार मुसीबत बनते जा रहे हैं। इनसे हादसे होते हैं। सामान खराब होता है।

2. गर्मी की शुरुआत में ही बिजली संकट गहरा रहा है। शाम को दुकानदारी के समय बिजली कटौती होती है।

3. जाम की समस्या भी दुकानदारी प्रभावित कर रही है। बाजार में पार्किंग सुविधा भी नहीं है।

4. पास के गांवों के लोग भी यहां पहुंचते हैं। यहां बस स्टैंड नहीं है। आवागमन में काफी दिक्कत होती है।

दुकानदारों का दर्द

आंवलखेड़ा के बाजार में आए दिन सड़क पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे ग्राहकों को दुकान पर पहुंचने में परेशानी होती है। इससे दुकानदारी प्रभावित होती है।

-शुभम उपाध्याय

आंवलखेड़ा पावन नगरी है। यहां पर्यटक और श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में रोजाना आते हैं। यहां सड़क पर प्रतीक्षालय की कोई व्यवस्था नहीं है। श्रद्धालु व आसपास से आने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है।

-गीतम सिंह

बाजार में स्वच्छता की कमी है। खुले में कूड़ा फेंकने के कारण अधिक दिक्कत होती है। सफाई की कमी के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या होती है। बाजार में आने लोगों और दुकानदारों के लिए यह समस्या है।

-नौबत सिंह

कस्बे के बाजार में आवारा गोवंश विचरण करते हैं। इससे पर्यटकों व श्रद्धालुओं को खतरा रहता है। आवारा गोवंश के हमले से कई बार लोग चोटिल भी हो गए हैं।

-चरण सिंह दिवाकर

आंवलखेड़ा के बाजार में अतिक्रमण भी है। रेहड़ी व खोखा वालों का मार्ग पर कब्जा है। इससे अक्सर जाम लगता है। दुकानदार परेशान होते हैं। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

- अंशुल राघव

बाजार में आए दिन जाम लगता है। इसके लिए ऑटो चालक काफी हद तक जिम्मेदार हैं। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। कारोबार प्रभावित होता है।

-अंकित महेश्वरी

आंवलखेड़ा में कोई बस स्टैंड नहीं है। बस स्टैंड ना होने की वजह से पर्यटकों वाहनों को रोड के किनारे खड़े करते हैं। इस कारण भी जाम लगता है।

-अचल सिंह चौहान

आंवल खेड़ा के बाजार में स्ट्रीट लाइट की कमी है। नालियों की समस्या भी है। स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है। बाजार में आने वाली महिलाओं की इससे ज्यादा दिक्कत बढ़ जाती है।

-राजू ठाकरे

बाजार में खराब सड़कें और जलभराव की समस्या काफी दिनों से है। दुकानों के आगे पानी भरा रहता है। इस कारण दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी होती है।

-अंकित पंडित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।