BJP Workshop in Jaipur Highlights 11 Years of Modi Government Achievements शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर बताएंगे सरकार की उपलब्धियां, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBJP Workshop in Jaipur Highlights 11 Years of Modi Government Achievements

शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

Agra News - भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला जयपुर हाउस में हुई, जिसमें मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए। 13-15 जून को जनसभा और 16-18 जून को चौपाल का आयोजन किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 6 June 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की कार्यशाला शुक्रवार को जयपुर हाउस में हुई। इसमें नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए तीन दिन तक जनसभा और शक्ति केंद्र स्तर तक चौपालों का आयोजन करने को कहा गया। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित है। इन 11 वर्षों में पीएम मोदी ने कई बार देश का मान बढ़ाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने कहा कि यह 11 वर्ष देश के स्वाभिमान के हैं।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भाजपा कार्यकर्त्ता बूथ स्तर तक जनता के बीच चौपाल लगाकर बताने का काम करेगा। आगरा जनपद के प्रत्येक मंडल में 13,14,15 जून को जनसभा कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। 16,17,18 जून को शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल लगाकर जनता के बीच में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां बताने का काम करेंगे। विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के इन 11 वर्षों में किसानों को सम्मान निधि, गरीब अन्न योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, जीरो बैलेंस खाते, घर-घर शौंचालय, हर घर जल जैसी बड़ी योजनाएं इस देश को मिलीं। मोदी के नेतृत्व में आज भारत नई अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहुंचा है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के हित में महिला आरक्षण, तीन तलाक, और महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिली है। संचालन उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, जीतेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, जीतेंद्र फौजदार, अशोक राणा, प्रदीप भाटी, सत्यदेव दुबे, शिवकुमार प्रमुख, संतोष कटारा, संजय चौहान, राहुल चौधरी, उमाशंकर माहौर, गौरव सोलंकी, सुनील राजपूत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।